बोले अखिलेश यादव: 'लो अब पौधारोपण का ही एनकाउंटर कर दिया', अभियान को बताया कागजी और भ्रष्टारोपण

पौधारोपण संबंधी अपनी एक्स पोस्ट में सपा प्रमुख ने आगे लिखा कि ये पौधारोपण नहीं, भ्रष्टारोपण है, जिसके बहाने चुनावी-फंड की समानांतर व्यवस्था की जा रही है। इसके पीछे भी डबल इंजन की टकराहट ही मुख्य कारण है। ‘भाषण न सुनने के मूड’ वाले सार्वजनिक बयान के बाद जो एक-दो प्रतिशत छवि बची भी थी, उस पर भी ऐसे दिखावटी कृत्यों से इन्होंने खुद ही बुलडोजर चला दिया है।

Jul 13, 2026 - 21:09
0 20
बोले अखिलेश यादव: 'लो अब पौधारोपण का ही एनकाउंटर कर दिया', अभियान को बताया कागजी और भ्रष्टारोपण


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार के पौधारोपण कार्यक्रम को कागजी करार दिया है। सपा प्रमुख ने सोमवार को एक्स पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पौधाराेपण करते हुए तस्वीर पोस्ट कर लिखा, ‘लो अब पौधारोपण का ही एनकाउंटर कर दिया! शुक्र तो ये मनाइए कि एक पेड़ तो लगा, भले वो मंच पर लगा दिया है, बाकी 34,99,99,999 तो कागजी फाइल में लगेंगे।’ वहीं एथनाल युक्त पेट्रोल के मामले में केंद्र सरकार पर मुनाफाखोरी का भी आरोप लगाया है।

पौधारोपण संबंधी अपनी एक्स पोस्ट में सपा प्रमुख ने आगे लिखा कि ये पौधारोपण नहीं, भ्रष्टारोपण है, जिसके बहाने चुनावी-फंड की समानांतर व्यवस्था की जा रही है। इसके पीछे भी डबल इंजन की टकराहट ही मुख्य कारण है।

‘भाषण न सुनने के मूड’ वाले सार्वजनिक बयान के बाद जो एक-दो प्रतिशत छवि बची भी थी, उस पर भी ऐसे दिखावटी कृत्यों से इन्होंने खुद ही बुलडोजर चला दिया है।

वहीं एक बयान में एथनाल को लेकर कहा कि ये ‘सरकारी मिलावट’ का एक ऐसा त्रि-मिश्रण है, जिसमें सरकार, एथनाल बनाने वालों और तेल कंपनियों की साझेदारी है।

सरकार ये नहीं बता रही है कि इससे माइलेज गिरता है और गाड़ियां जल्दी खराब हो रही हैं। कम एवरेज की वजह से तेल ज्यादा डलवाना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार बताए कि मुनाफाखोरों के लिए वो जनता का शोषण क्यों कर रही है।


सपा प्रमुख ने एक अन्य बयान में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पुलिस, पीडीए पर अत्याचार कर रही है। बलिया में थाने में पुलिस की पिटाई से दलित युवक की मौत शर्मनाक है।

मेरठ में भी पुलिस का ऐसा व्यवहार सामने आया था, दलित बेटी ललिता गौतम के लिए न्याय की आवाज उठाने पर लाठी चार्ज किया। जब प्रदेश सरकार के प्रमुख ही सरेआम एक मृतक की मां के साथ असंवेदनशील होने का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे तो उनकी पुलिस से कोई उम्मीद करना बेमानी है।

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User