घिनौनी हरकत- प्रेमी बनकर किया गन्दा काम, ब्लैकमेल किया, फिर ससुराल वालो को वीडियो दिखा शादी तुड़वाई

एक गांव निवासी युवती के साथ करीब एक वर्ष पूर्व आरोपी युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में आरोपी उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देता रहा। लेकिन, तीन माह पूर्व पीड़िता की शादी होने के बाद आरोपी ने अब उसकी अश्लील वीडियो उसके ससुराल वालों को दिखा दी। वीडियो देखने के बाद ससुरालवालों ने पीड़िता को उसके मायके में छोड़ दिया है।

Dec 26, 2022 - 14:35
0 136
घिनौनी हरकत- प्रेमी बनकर किया गन्दा काम, ब्लैकमेल किया, फिर ससुराल वालो को वीडियो दिखा शादी तुड़वाई

इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली इस घिनौनी हरकत की खबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खानपुर थाना इलाके के एक गांव से सामने आयी है। मामला ऐसा है कि खानपुर थाना इलाके के एक गांव निवासी युवती के साथ करीब एक वर्ष पूर्व आरोपी युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में आरोपी उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देता रहा। 

लेकिन, तीन माह पूर्व पीड़िता की शादी होने के बाद आरोपी ने अब उसकी अश्लील वीडियो उसके ससुराल वालों को दिखा दी। वीडियो देखने के बाद ससुरालवालों ने पीड़िता को उसके मायके में छोड़ दिया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी के साथ करीब एक वर्ष पूर्व गांव निवासी एक आरोपी युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बना ली थी। 

जिसके बाद से दोनों आरोपी उसकी बेटी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक वर्ष तक दुष्कर्म करते रहे। इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। करीब तीन माह पूर्व उन्होंने अपनी बेटी की शादी मेरठ निवासी एक युवक के साथ कर दी। 

आरोप है कि करीब एक सप्ताह पूर्व दोनों आरोपी युवक उसकी बेटी के ससुराल जा पहुंचे और शादी तुड़वाने के उद्देश्य से पूर्व में बनाई गई अश्लील वीडियो ससुराल वालों को दिखा दी।  

ससुराल वाले उक्त वीडियो को देखकर नाराज हो गए और उसकी बेटी को मायके लाकर छोड़ दिया। ससुराल वाले विवाहिता को अपने साथ ले जाने के लिए तैयार नहीं हैं। थाना पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है लेकिन, अभी किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। 

मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गहनता से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता के बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 3
Angry Angry 6
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User