आप नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की हुई सगाई, सामने आई पहली तस्वीर

कभी लंच डेट की तस्वीर तो कभी आईपीएल मैच के दौरान गलबहियां... कई महीने से सिर्फ अटकलों में चल रहे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिश्ते पर पक्की मुहर आज 13 मई को लग गयी. कपूरथला में परिणीति और राघव के लिए अरदास और पाठ हुआ. इस पाठ के खत्म होने के बाद कपल की सगाई शुरू हुई.

May 13, 2023 - 16:12
0 116
आप नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की हुई सगाई, सामने आई पहली तस्वीर

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सगाई आज यानी 13 म‌ई को राघव और परिणीति की सगाई हो गयी. दिल्ली के कपूरथला हाउस में यह कार्यक्रम हुवा, सगाई सेरेमनी बॉलीवुड थीम पर हुई. राघव चड्ढा पवन सचदेव की डिजाइन की हुई अचकन और परिणीति चोपड़ा मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी.

बता दे कि कभी लंच डेट की तस्वीर तो कभी आईपीएल मैच के दौरान गलबहियां... कई महीने से सिर्फ अटकलों में चल रहे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिश्ते पर पक्की मुहर आज 13 मई को लग गयी. कपूरथला में परिणीति और राघव के लिए अरदास और पाठ हुआ. इस पाठ के खत्म होने के बाद कपल की सगाई शुरू हुई.

आज वो शुभ घड़ी आ गई जब राघव चड्ढा और पारिणीति चोपड़ा सगाई करके ऑफिशियली एक-दूजे के हो गए हैं. राघव-परिणाति ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक-दूसरे को रिंग पहनाई. इस खुशनुमा लम्हें में परिणीति और राघव की जोड़ी बेहद खूबसूरत लगी. 

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई की पहली तस्वीर सामने आ गई है. इंगेजमेंट पर एक्ट्रेस ने क्रीम कलर का सूट पहना. वहीं राघव चड्ढा व्हाइट कुर्ता पायजामा में परिणीति के लुक को कंप्लीट करते दिखे. परिणीति और राघव की सगाई पर उनका परिवार जश्न में डूबा नजर आया.

आज वो पल आ गया जिसका सबको इंतजार था. कपूरथला हाउस में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई हो गई. परिवार और करीबियों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को इंगेजमेंट रिंग पहना दी.

 राघव चड्ढा और परिणीति की सगाई में शामिल होने कई VIP गेस्ट पहुंचे. पंजाब सीएम भगवंत मान, कांग्रेस पार्टी के वरिष्‍ठ नेता पी चिदंबरम, आदित्य ठाकरे, राजीव शुक्ला, अनुराधा प्रसाद, प्रियंका चतुर्वेदी, कपिल सिब्बल और उनकी वाइफ प्रोमिला, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ कपल की खुशियों में शरीक होने कपूरथला हाउस पहुंच गए हैं. 

What's Your Reaction?

Like Like 42
Dislike Dislike 0
Love Love 18
Funny Funny 6
Wow Wow 10
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User