तांगेरांग जेल में लगी आग से 41 कैदियों की मौत 39 झुलसे इंडोनेशिया हादसा

international-news, Badi-khbar, news-asr, duniya,

Sep 19, 2021 - 03:52
Updated: 5 years ago
0 62
तांगेरांग जेल में लगी आग से 41 कैदियों की मौत 39 झुलसे इंडोनेशिया हादसा

एक जेल में आग लगने से 41 कैदियों की मौत हो गई जबकि 39 झुलस गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पास की एक जेल में आग लगते ही चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया । आग की लपटों से जलने से बचने के लिए जेल में बंद कैदी इधर से उधर भागने लगे। 

सूत्रों के मुताबिक आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। आखिरी ताजा जानकारी मिलने तक जेल की आग में जलकर 41 कैदियों की दर्दनाक मौत हो चुकी है जबकि 39 कैदी बुरी तरह से झुलस गए हैं इन लोगो को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

न्याय मंत्रालय के सुधार विभाग के प्रवक्ता रिका अपरिआंती ने कहा कि 
यह आग राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित तांगेरांग जेल के ‘सी’ ब्लॉक में लगी। इस जेल में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अपराधियों को रखा जाता है। अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। 

खबरों के हवाले से उन्होंने बताया कि 
इस जेल की क्षमता 1225 कैदियों को रखने की है लेकिन यहां दो हजार से अधिक कैदियों को रखा गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User