4 पत्नियां छोड़ चुकी थीं घर, पति करता था अत्याचार, पांचवीं ने तंग आकर काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट

एक ऐसा पति तो कपड़ों की तरह बदलता था पत्नियां। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वो पांच बार शादी कर चुका था। वो शादी करता और फिर पत्नियों पर शराब पीकर अत्याचार करता। एक-एक कर सभी पत्नियां उसका साथ छोड़ती चली गई। पांचवीं शादी के बाद भी उसके अत्याचार नहीं रुके।

Mar 03, 2023 - 22:19
0 114
4 पत्नियां छोड़ चुकी थीं घर, पति करता था अत्याचार, पांचवीं ने तंग आकर काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले उर्ती गांव में एक पत्नी ने अपने ही पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। करीब 12 दिन पहले हुई हत्या का गुरुवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला ने अपने पति की हत्या कर शव को ले जाकर जंगल पर फेंक दिया। पुलिस की पूछताछ में महिला कारण भी बताई है।
बता दे उर्ती गांव में हुए एक शख्स के मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया. पत्नी ने ही अपने पति को मौत के घाट उतारा था. आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है. गांव के बीरेंद्र गुर्जर का बीती 21 फरवरी को शव बरामद हुआ था. मृतक के गले और गुप्तांग पर चोट के निशान थे.
एक ऐसा पति तो कपड़ों की तरह बदलता था पत्नियां। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वो पांच बार शादी कर चुका था। वो शादी करता और फिर पत्नियों पर शराब पीकर अत्याचार करता। एक-एक कर सभी पत्नियां उसका साथ छोड़ती चली गई। पांचवीं शादी के बाद भी उसके अत्याचार नहीं रुके। इस बार पांचवीं पत्नी ने पति को छोड़ने के बजाये उसे हमेशा-हमेशा के लिए मौत की नींद सुलाने का रास्ता चुना।
इस घटना के संबंध में मृतक की पत्नी कंचन गुर्जर ने थाने में शिकायत देकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कराया था। तभी से पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने में लगी थी। पुलिस को मृतक के कई संबंधियों पर शक हुआ और उनसे पूछताछ की। जांच के दौरान मृतक की पत्नी पर भी पुलिस को शक हुआ और उसे भी गिरफ्तार कर पूछताछ की।
शुरुआत में कंचन गोलमोल जवाब देती रही। और अपने पति की हत्या में शामिल होने से मना करती रही। लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से से पूछताछ की तो उसने सारी घटना बता दी। कंचन ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब का आदी था। उसके साथ आए दिन मारपीट करता था जिससे वह काफी परेशान हो गई। 
21 फरवरी को उसने रात के खाने में नींद की 20 गोलियां मिला दी और पति गहरी नींद में सो गया। इसके बाद उसने अपने पति के गले पर कुल्हाड़ी से कई हमले किए और उसके गुप्तांग काटकर मौत के घाट उतार दिया। कंचन ने अपराध करने के बाद शव को कपड़े में लपेट कर जंगल में फेंक आई। फिर उसके कपड़े और चप्पलें में आग लगा दी।
जब पति गहरी नींद में सो गया तो उसने कुल्हाड़ी से उसका गला और गुप्तांग काट कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को साइकिल में बांधकर जंगल में सड़क किनारे ठिकाने लगा दिया। कुल्हाड़ी और कपड़े जंगल में फेंक कर वह घर आ गई। इसके बाद से वह लगातार पुलिस को गोल-मोल जवाब देती रही। 
इस घटना पर अपर पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक पांचवी पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था। पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था। मृतक की पत्नी कंचन बाजार से नींद की गोलियां खरीदकर सब्जी में मिलाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि कंचन मृतक वीरेंद्र गुर्जर की पांचवीं बीवी थी। उसकी चारों बीवी उससे प्रताड़ित होकर उसे छोड़कर चली गई थीं। लेकिन पांचवीं बीवी कंचन ने उससे तंग आकर उसका मर्डर कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 1
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 1
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User