मोदी-मेलोनी की Melody केमिस्ट्री पर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का रिएक्शन

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को मेडोली टॉफी का पैकेट गिफ्ट करने वाला वीडियो शेयर किया है। इसी वीडियो के कमेंट सेक्शन में श्वेता तिवारी ने कमेंट कर हर किसी का ध्यान खींचा है और लिखा है- मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है। 

May 21, 2026 - 08:42
0 13
मोदी-मेलोनी की Melody केमिस्ट्री पर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का रिएक्शन

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त विदेश दौर पर हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह इटली की प्राइम मिनिस्टर जियोर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का पैकेट गिफ्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। 

आलम ये है कि अब उनका ये लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी पीएम मोदी के इस वीडियो पर कमेंट हर किसी का ध्यान खींच लिया है। 


श्वेता तिवारी को टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा के तौर पर जाना जाता है। सीरियल कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वालीं श्वेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फिलहाल वह पीएम मोदी और इटली पीएम जियोर्जिया मेलोनी के मेलोडी टॉफी वाले वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। 


दरअसल बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को मेडोली टॉफी का पैकेट गिफ्ट करने वाला वीडियो शेयर किया है। इसी वीडियो के कमेंट सेक्शन में श्वेता तिवारी ने कमेंट कर हर किसी का ध्यान खींचा है और लिखा है- मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है। 


बस फिर क्या था पीएम मोदी और जियोर्जिया मेलोनी के इस वीडियो के साथ टीवी की प्रेरणा का ये भी कमेंट भी जमकर वायरल हो रहा है और फैंस उनके कमेंट पर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। सिर्फ श्वेता तिवारी ही नहीं बल्कि बी टाउन एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और सिंगर कनिका कपूर जैसे कई सेलेब्स ने प्रधानमंत्री के इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। 


इसके अलावा गौर किया जाए श्वेता तिवारी के एक्टिंग करियर की तरफ तो टीवी सीरियल्स से दूरी बनाने के बाद अब श्वेता ओटीटी और बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरती हुई नजर आती हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम वन (Vvan) है, जिसमें वह अहम किरदार निभाती हुई दिखेंगी। इस फिल्म के लीड कलाकारों के बारे में बात की जाए तो उसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मौजूद हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User