बस पलटने से 6 की मौत- 10 घायल ; आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा

सीएम योगी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "जनपद उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"

May 26, 2026 - 10:10
0 9
बस पलटने से 6 की मौत- 10 घायल ; आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दिल्ली से बिहार जा रहे एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक पुलिसकर्मी और कैदी भी शामिल हैं। 

औरास के SO संजीव कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली से बिहार जा रही एक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह एक्सप्रेसवे पर पलट गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं।

मरने वालों में एक सब-इंस्पेक्टर और एक कैदी भी शामिल थे। मृतक सब-इंस्पेक्टर रामचंद्र, कैदी छत्रपाल के साथ बिहार के सीवान से दिल्ली गए थे और वहीं से लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। यह दुर्घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर नंबर 262 पर औरास थाना क्षेत्र में हुई।

सीएम योगी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "जनपद उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"

बता दें कि इससे पहले रविवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भी एक दर्दनाक हादसा सामने आया था। यहां एक कार के खाई में गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार तड़के पांच बजे से छह बजे के बीच पोलादपुर-महाबलेश्वर मार्ग पर अंबेनली घाट इलाके में हुआ। 

उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग दापोली से सातारा जा रहे थे। वाहन सोमवार सुबह खाई में मिला। कार करीब 800 फुट गहरी खाई में दिखाई दी। मृतकों की पहचान रितेश लोखंडे (22), सुहास लोखंडे (20), उत्कर्ष शिंगटे (21), निखिल शिंगटे (25), महेश पवार (25), आदित्य सालुंखे (21), राजेश काटकर (35) और अंश चव्हाण (19) के रूप में की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 2
Angry Angry 1
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User