गोरखपुर में राप्ती नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत, मची चीख-पुकार

May 27, 2026 - 09:58
0 8
गोरखपुर में राप्ती नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत, मची चीख-पुकार


गोरखपुर में मंगलवार की दोपहर को एक दर्दनाक हादसे ने 3 परिवारों की खुशियां छीन लीं। नदी किनारे घूमने गए दोस्तों ने नहाने की सोची और नदी में उतर गए। धीरे-धीरे गहरे पानी की तरफ चले गए और अचानक से डूबने लगे शोर सुनकर आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। 

लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उन्हें बचाया जा सके। देखते ही देखते तीनों नदी की गोद में समा गए। चारो ओर चीख पुकार मच गई।

इसकी सूचना पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम को हुई तो मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ। काफी मशक्कत के बाद तीनों के शवों को नदी से बाहर निकाला जा सका। 


घटना के बाद परिजनों सहित मोहल्ले में भी मातम पसरा हुआ है। वहीं शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 2
Angry Angry 1
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User