क्राइम : बौखलाए युवक ने लड़की के परिवार पर किया हमला, इनकार के बाद भी बना रहा था शादी का दबाव

घटनास्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर एसी सर्विसिंग की दुकान चलाने वाले एक युवक ने हाल ही में सुरेंद्र और उनकी पत्नी संजू देवी के सामने उनकी बड़ी बेटी से शादी करने का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने इनकार कर दिया। इसी बीच युवती की कहीं और शादी फिक्स हुई तो आरोपी ने हंगामा कर उसकी शादी तुड़वा दी।

May 25, 2026 - 09:13
0 6
क्राइम : बौखलाए युवक ने लड़की के परिवार पर किया हमला, इनकार के बाद भी बना रहा था शादी का दबाव


सेक्टर-5 हरौला में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे एकतरफा जुनून और लगातार बढ़ती सनक की कहानी सामने आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस युवक पर वारदात को अंजाम देने का शक है, वह घटनास्थल से महज 50 मीटर दूर स्थित एसी सर्विसिंग की दुकान चलाता था। 

उसने शनिवार सुबह दुकान का सारा सामान कबाड़ी को बेच दिया था। दुकान के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर फाड़कर फेंक दिए थे। उसने पिछले साल जनवरी में दुकान खोली थी और उसी में रहने लगा था। इलाके के लोगों का कहना है कि वह पीड़ित परिवार की बड़ी बेटी से शादी करना चाहता था। तीन बार इनकार के बाद भी वह कई महीनों से परिवार पर शादी करने का दबाव बना रहा था।

आरोपी मूल रूप से बरेली का है। वह पहले नोएडा में कहीं और दुकान चला रहा था और पीड़ित परिवार के पास वाले कमरे में रहता था। उसने पिछले साल जनवरी में कमरे से महज 50 मीटर की दूरी पर एसी सर्विसिंग की दुकान खोल ली।

 उसके पास एक बाइक और कार भी है, जो अब गायब है। बताया जा रहा है कि उसने साजिश के तहत सामान बेचकर रुपये जुटाए और वारदात को अंजाम दिया। आशंका है कि आरोपी अपनी कार से भागा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपी कई बार लड़की से मारपीट भी कर चुका था और आए दिन इलाके में हंगामा करता था।

पड़ोसियों ने बताया कि अप्रैल में सुरेंद्र परिवार के साथ गांव गए थे। वे लोग 18 मई को नोएडा लौटे थे। बताया जा रहा है कि पीड़ित बड़ी बेटी की शादी की बात चला रहे थे। यह बात युवक को पता चली तो वह नाराज होने लगा। 


आरोप है कि वारदात से एक-दोदिन पहले से उनके घरों के सामने आना-जाना ज्यादा कर दिया था। पड़ोसियों का कहना है कि उसकी अन्य लोगों से ज्यादा बातचीत नहीं थी लेकिन सुरेंद्र के परिवार से उसके अच्छे रिश्ते थे। बीच में कुछ बातों पर बातचीत बंद हो गई थी।

जिस चार मंजिला मकान में यह वारदात हुई, उसमें 100 से अधिक परिवार किराये पर रहते हैं। लोगों का कहना है कि आरोपी इससे पहले शराब तस्करी समेत अन्य मामलों में जेल जा चुका है। वारदात के बाद उसने बिल्डिंग में काफी देर तक हंगामा भी किया। लोगों का कहना है कि वह हाथ में चाकू लेकर इधर-उधर घूम रहा था और जोर-जोर से चिल्ला रहा था।


सुरेंद्र शर्मा (बिहार) परिवार के साथ सेक्टर 5 हरौला में किराये पर रहते है। परिवार में पत्नी संजू देवी, चार बेटियां और एक बेटा है। सुरेंद्र सोसायटियों में कारपेटर का काम करते हैं। उनकी बड़ी बेटी (20) एक कपनी में जॉब करती है। 

घटनास्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर एसी सर्विसिंग की दुकान चलाने वाले एक युवक ने हाल ही में सुरेंद्र और उनकी पत्नी संजू देवी के सामने उनकी बड़ी बेटी से शादी करने का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने इनकार कर दिया। इसी बीच युवती की कहीं और शादी फिक्स हुई तो आरोपी ने हंगामा कर उसकी शादी तुड़वा दी।

हरौली में राजकुमार नाम के शख्स ने पांच मंजिला मकान किराये पर उठा रखा है। उसके बगल में एक मकान और है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, आरोपी शनिवार रात एक दीवार के सहारे सटे मकान की छत पर पहुंचा। 

वहां पीछे से पीड़ित परिवार के कमरे में घुसा और सोते हुए लोगे पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। पड़ोसियों ने चिल्लाने की आवाज सुनी। जब वे मौके पर पहुंचे तो कमरे का मुख्य दरवाजा बंद मिला। पीडित परिवार के कमरा के दो गेट है। सोने से पहले उन्होंने मेन गेट बंद कर दिया था। आरोपी दूसरे गेट से उनके कमरे में पीछे से घुसा था।

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User