आज होगी सुनवाई केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के खिलाफ 22 साल पुराना केस और आशीष की जमानत अर्जी पर

पिता अजय मिश्र टेनी के खिलाफ हाईकोर्ट में जहां 22 साल पुराने मामले में सुनवाई है तो वहीं तिकुनिया हिंसा के आरोपी आशीष मिश्र की जमानत अर्जी पर भी सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई है। अदालत का फैसला ही यह तय करेगा कि मंत्री और उनके बेटे का क्या होगा?

Jul 11, 2022 - 08:47
0 53
आज होगी सुनवाई केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के खिलाफ 22 साल पुराना केस और आशीष की जमानत अर्जी पर

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी और उनके बेटे आशीष मिश्र के लिए सोमवार का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। यह संयोग है कि पिता अजय मिश्र टेनी के खिलाफ हाईकोर्ट में जहां 22 साल पुराने मामले में सुनवाई है तो वहीं तिकुनिया हिंसा के आरोपी आशीष मिश्र की जमानत अर्जी पर भी सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई है। अदालत का फैसला ही यह तय करेगा कि मंत्री और उनके बेटे का क्या होगा?

22 साल पुराने प्रभात गुप्ता की हत्या में हाईकोर्ट की एमपी-एमएलए कोर्ट में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के खिलाफ मुकदमा लिस्ट हुआ है। मामले में सुनवाई के लिए हाईकोर्ट कई बार आदेश कर चुका है। सोमवार को कोर्ट नंबर एक और दो की डबल बेंच में जस्टिस रमेश सिन्हा और सरोज यादव सुनवाई करेंगे।

उधर, तिकुनिया हिंसा के आरोपी व मंत्री के बेटे आशीष मिश्र मोनू के खिलाफ भी 11 जुलाई को हाईकोर्ट लखनऊ में जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी है। जस्टिस कृष्ण पहल की बेंच में आशीष मिश्रा की जमानत की सुनवाई लगातार जारी है। इससे पहले आठ जुलाई को आशीष मिश्र की जमानत अर्जी पर बहस हुई थी, जिसके बाद अगली सुनवाई के लिए 11 जुलाई की तारीख निर्धारित की गई थी।

प्रभात हत्याकांड की पैरवी कर रहे राजीव गुप्ता का कहना है कि उनके भाई की आठ जुलाई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह 22 सालों से न्याय मांग रहे हैं, ईश्वर अब न्याय कर रहा है, जिसकी अंतिम सुनवाई 11 जुलाई को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में डबल बेंच करेगी। 22 साल बाद ही 11 जुलाई को ही अजय मिश्र टेनी के खिलाफ प्रभात गुप्ता हत्याकांड का मुकदमा फिर से सुने जाने के लिए एमपी-एमएलए हाईकोर्ट तैयार है।

What's Your Reaction?

Like Like 18
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 5
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 1
शरद मिश्र

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User