आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम; गैस सिलेंडर डिलीवरी से लेकर ATM से कैश निकासी तक

1 मई 2026 से लागू हुए ये बदलाव न केवल आपकी बैंकिंग आदतों को प्रभावित करेंगे, बल्कि आपकी रसोई के बजट और सुरक्षा मानकों पर भी सीधा असर डालेंगे। रेलवे की टाइमिंग से लेकर गैस सिलेंडर की डिलीवरी तक, यहाँ जानें वो 7 बड़े बदलाव जो आज से प्रभावी हो गए हैं।

May 01, 2026 - 08:54
0 7
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम; गैस सिलेंडर डिलीवरी से लेकर ATM से कैश निकासी तक

आज से नए महीने की शुरुआत हो गई है और इसी के साथ आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियमों में बड़ा बदलाव आया है। 1 मई 2026 से लागू हुए ये बदलाव न केवल आपकी बैंकिंग आदतों को प्रभावित करेंगे, बल्कि आपकी रसोई के बजट और सुरक्षा मानकों पर भी सीधा असर डालेंगे। रेलवे की टाइमिंग से लेकर गैस सिलेंडर की डिलीवरी तक, यहाँ जानें वो 7 बड़े बदलाव जो आज से प्रभावी हो गए हैं।

1. LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल-


महीने के पहले ही दिन आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में करीब ₹993 की भारी बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) की कीमतों को फिलहाल स्थिर रखा गया है, लेकिन कमर्शियल गैस महंगी होने से बाहर खाना-पीना महंगा हो सकता है।

2. गैस डिलीवरी के लिए OTP अनिवार्य-


अब गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी का तरीका पूरी तरह बदल गया है। चोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए अब डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) अनिवार्य कर दिया गया है। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, जिसे डिलीवरी बॉय को दिखाए बिना आपको सिलेंडर नहीं मिलेगा।

3. ATM निकासी के नए नियम-


RBI द्वारा इंटरचेंज फीस बढ़ाने को मंजूरी देने के बाद बैंकों ने ATM इस्तेमाल से जुड़े नियम भी कड़े किए हैं। एचडीएफसी बैंक और बंधन बैंक जैसे बैंकों ने UPI के जरिए कैश निकासी को भी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल किया है। तय सीमा (आमतौर पर 5 ट्रांजैक्शन) के बाद हर एक्स्ट्रा ट्रांजैक्शन पर ₹23 का शुल्क लगेगा, जबकि कम बैलेंस के कारण फेल ट्रांजैक्शन पर लगभग ₹25 का चार्ज देना होगा।

4. UPI ट्रांजेक्शन पर बढ़ेगी सख्ती-


डिजिटल पेमेंट को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए अब UPI लेनदेन में सख्ती बढ़ाई जा रही है। 1 मई से इसमें टू-स्टेप वेरिफिकेशन लागू किया जा सकता है। यानी अब सिर्फ PIN डालना ही काफी नहीं होगा, बल्कि बायोमेट्रिक या किसी अतिरिक्त ऑथेंटिकेशन की जरूरत पड़ सकती है। इससे ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकने में मदद मिलेगी।

5. जेट फ्यूल (ATF) और एक्सपोर्ट ड्यूटी-


सरकार ने हवाई ईंधन (ATF) के निर्यात पर ₹33 प्रति लीटर की ड्यूटी निर्धारित की है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू एयरलाइंस के लिए एटीएफ की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, क्योंकि तेल कंपनियों ने बढ़ी हुई लागत का बोझ खुद उठाने का फैसला किया है। इससे हवाई किराए स्थिर रहने की उम्मीद है।

6. क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स में कटौती-


आज से SBI समेत कई बड़े बैंकों ने अपने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट स्ट्रक्चर और यूटिलिटी बिल पेमेंट के नियमों में बदलाव किया है। अब रेंट पेमेंट या बिजली बिल के भुगतान पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स को या तो कम कर दिया गया है या उन पर एक्स्ट्रा ट्रांजैक्शन चार्ज लगा दिया गया है।

7. ऑनलाइन गेमिंग के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य-


1 मई से ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर में नए नियम लागू होंगे। अब गेमिंग को तीन हिस्सों मनी गेम्स, सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स में बांटा जाएगा। जिन गेम्स में पैसे लगते हैं, उनके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा और उन पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User