अगर आप भी हैं परेशान CNG के दाम बढ़ने से? इन कारों को खरीदने के बाद नहीं बिगड़ेगा बजट

भारत में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमत एक बार फिर से बढ़ गई है। अब एक किलोग्राम सीएनजी की कीमत में तीन रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद अब लोग फिर से ऐसी कारों को पसंद कर रहे हैं जिनकी माइलेज सबसे ज्‍यादा है। ऐसी कौन सी पांच बेहतरीन कारें हैं, जो कम कीमत के साथ सीएनजी में ज्‍यादा माइलेज ऑफर करती हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

May 19, 2026 - 10:41
0 9

Maruti Swift-

मारुति की ओर से हैचबैक सेगमेंट में स्विफ्ट को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली यह कार सीएनजी के साथ भी सबसे ज्‍यादा माइलेज देने वाली कारों में शामिल है। इस कार को एक किलोग्राम सीएनजी में 32.85 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। निर्माता के मुताबिक यह अपने सेगमेंट में सीएनजी के साथ सबसे ज्‍यादा माइलेज देने वाली कार है।

Maruti Celerio-

मारुति की ओर से सेलेरियो को भी हैचबैक सेगमेंट में ही ऑफर किया जाता है। इस कार को भी पेट्रोल के साथ सीएनजी में भी ऑफर किया जाता है। माइलेज के लिए यह कार भी काफी लोगों की पसंदीदा कार है। इसे एक किलोग्राम सीएनजी में 34.43 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। यह माइलेज इसके मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ मिलती है।

Maruti Dzire-

मारुति की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में डिजायर को सीएनजी के साथ भी ऑफर किया जाता है। निर्माता के मुताबिक इस गाड़ी को एक किलोग्राम सीएनजी में 33.73 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

Maruti Victoris-

मारुति की ओर से 2025 में ही विक्‍टोरिस को लॉन्‍च किया गया है। इस एसयूवी से एक किलोग्राम सीएनजी में 27.02 किलोमीटर तक की माइलेज मिल सकती है।

Tata Punch -

टाटा की ओर से भी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में पंच की बिक्री की जाती है। इस एसयूवी को पेट्रोल के साथ ही सीएनजी में भी ऑफर किया जाता है। इसे एक किलोग्राम सीएनजी में 26.99 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User