अटल बिहारी वाजपेई की 98वीं जयंती पर योगी सरकार देगी प्रदेश की जनता को देगी ये सौगात

प्रदेश की योगी सरकार भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी की 98वीं जयंती को सबसे खास अंदाज में मनाने जा रही है. पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या 24 दिसम्बर से 'संकल्प अटल हर घर जल' अभियान का आगाज किया जा रहा है. इस दौरान ब्लाक, गांव, स्कूलों, आंगनबाड़ी और पंचायतों में सप्ताह भर जल जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

Dec 24, 2022 - 07:50
0 39

25 दिसम्बर को हजारों ग्रामीणों को नल कनेक्शन का तोहफा भी दिया जाएगा. एक दिन में 98 हजार से अधिक नल कनेक्शन देने का लक्ष्य तय किया गया है. इस बारे में राज्य सरकार की ओर से दिशा-निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं.

राज्य सरकार ने 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री की 98वीं जयंती को यादगार बनाने के लिए एक दिन में सर्वाधिक नल कनेक्शन देने का लक्ष्य अधिकारियों को दिया है. इस मौके पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की उत्कृष्ट परंपराओं के प्रबल संवाहक, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी ने ग्रामीण विकास का जो सपना देखा था उसको राज्य की योगी सरकार पूरा कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार का विजन ग्रामीण आबादी तक शुद्व पेयजल पहुंचाने के साथ ही उनको हर घर जल योजना के प्रति जागरूक करना है.   

राज्य में 24 से 31 दिसम्बर तक चलने वाले 'संकल्प अटल हर घर जल' जन जागरूकता सप्ताह में ग्रामीण परिवारों को अधिक से अधिक नल कनेक्शन देने के साथ जन जागरूकता के विविध आयोजन होंगे।  स्कूलों के बच्चे जहां रैलियां निकालकर गांवों वालों को पानी की महत्ता बताएंगे। वहीं स्कूलों में कला-निबंध और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्वयंसेवी संस्थाएं ब्लाक, गांव, स्कूलों, आंगनबाड़ी और पंचायतों में महिला-पुरूषों की बैठक कराएंगे और उनको पानी बचाने की जानकारी देंगे साथ में योजना से होने वाले लाभ भी बताएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 0
Wow Wow 6
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User