Weather Update: 35 साल बाद खोले भाखड़ा बांध के गेट, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले 5 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण इन क्षेत्रों में लैंडस्लाइड और बाढ़ जैसी स्थितियां पैदा हो गई है। 

Aug 17, 2023 - 08:28
0 40
Weather Update: 35 साल बाद खोले भाखड़ा बांध के गेट, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

देश के उत्तरी भाग में इन दिनों मानसूनी बारिश से कोहराम मचा हुआ है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले 5 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण इन क्षेत्रों में लैंडस्लाइड और बाढ़ जैसी स्थितियां पैदा हो गई है। 

वहीं हिमाचल में बारिश के कारण अब तक 71 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने भारी बारिश और बाढ़ के कारण आज भी स्कूल और काॅलेजों को बंद रखने का फैसला किया है। मौसम विभाग ने हिमाचल में अगले 2 दिनों तक और उत्तराखंड में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो ओडिशा में शनिवार तक, झारखंड में 18 अगस्त तक, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 17 अगस्त तक हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी 20 अगस्त तक भारी वर्षा होगी इस दौरान मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी होने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं देश के बाकी राज्यों में अगले 5 दिनों तक मानसून की गतिविधियां कमजोर रहेगी।

हिमाचल में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण हिमाचल के कांगड़ा, शिमला और मंडी में बाढ़ जैसी परिस्थितियां बन गई है। कई स्थानों पर हजारों लोग फंस गए। वहीं कई घर भी मलबे में तब्दील हो गए। वहीं उत्तराखंड में भी सोमवार से हो रही बारिश के कारण कई इमारतें नष्ट हो गई हैं।

लैंडस्लाइड के कारण बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री मंदिरों तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग टूट गए हैं। दोनों ही राज्यों में हुई लैंडस्लाइड की घटनाओं के कारण अलग-अलग जगहों पर बचाव और राहत अभियान कार्य जोरों पर हैं। बचावकर्मियों ने उत्तराखंड के लक्ष्मण झूला में सोमवार को भारी बारिश के बाद हुए लैंडस्लाइड की चपेट में आने से रिसाॅर्ट के मलबे से चार और शव निकाले गए हैं।

वहीं भारी बारिश के बाद हिमाचल में 35 साल बाद भाखड़ा बांध के गेट खोले गए हैं। इससे पंजाब के होशियारपुर, रुपनगर और गुरदासपुर जिलों के गांव जलमग्न हो गए हैं। हिमाचल के सीएम सुक्खू ने कहा कि अब तक हेलीकाॅप्टरों और मोटर नौकाओं से कांगड़ा में 1100 से अधिक लोगों को बचाया गया है।

वहीं एनडीआरएफ की मानें तो अब तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में 960 से अधिक लोगों को बचाया गया है। जबकि 10 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। एनडीआरएफ की मानें तो अब तक राहत और बचाव अभियान में 29 टीमें लगाई गई हैं। जिसमें इस दौरान 14 टीमें तैनात हैं वहीं बाकी को स्टैंडबाय पर रखा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 3
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User