मौसम का हाल : दो दिन के बाद कुछ इस तरह से यू-टर्न लेगा मौसम, ठंड और कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन बाद से तापमान में आ रही गिरावट थम सकती है और इसके बाद तापमान में आंशिक वृद्धि भी दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में बुधवार को दिन के तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट के आसार हैं। सुबह कोहरा रहेगा और दिन में कई जगह धुंध बनी रहने की संभावना है।

Nov 26, 2025 - 11:15
0 9
मौसम का हाल : दो दिन के बाद कुछ इस तरह से यू-टर्न लेगा मौसम, ठंड और कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में इस समय कोई सक्रिय तंत्र नहीं है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट का क्रम जारी है और बुधवार व बृहस्पतिवार को भी यह जारी रह सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक-दो दिन के दौरान तापमान में मामूली गिरावट के बाद इसमें क्रमिक बढोतरी के साथ कोहरे में घनत्व में थोड़ी कमी आने से कुछ स्थानों पर सुबह हल्का से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है। 

ठंडी और शुष्क पछुआ हवा के प्रभाव से प्रदेश के तापमान में पिछले कुछ दिनों से गिरावट महसूस की जा रही है। एक-दो दिन और मामूली गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन बाद से तापमान में आ रही गिरावट थम सकती है और इसके बाद तापमान में आंशिक वृद्धि भी दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में बुधवार को दिन के तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट के आसार हैं। सुबह कोहरा रहेगा और दिन में कई जगह धुंध बनी रहने की संभावना है।

दिन चढ़ने पर कोहरा छंटने के बावजूद धुंध बनी रहने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह बरेली और कुशीनगर में 400 मीटर की न्यूनतम दृश्यता के साथ मध्यम कोहरा दर्ज की किया गया। गोरखपुर, आगरा, मुरादाबाद, अयोध्या, वाराणसी, आजमगढ़, अलीगढ़, अमेठी, बलिया एवं प्रयागराज में भी हल्का कोहरा दर्ज किया गया। आगरा, गोरखपुर और अलीगढ़ में दृश्यता 500 मीटर जबकि लखनऊ में दृश्यता 1000 मीटर दर्ज की गई।

बीते मंगलवार को कोहरे के कारण विमान संचालन पर असर पड़ा। अमौसी एयरपोर्ट पर एक दर्जन से अधिक विमान लेट हुए। यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत जयपुर जाने वाले यात्रियों को हुई। 

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User