PM Modi के आध्यात्मिक गुरु के ऋषिकेश में शीशम झाड़ी आश्रम पहुंचे विराट और अनुष्का

विराट कोहली और अनुष्का ने आश्रम पहुंचने के बाद सबसे पहले स्वामी दयानंद सरस्वती की समाधि स्थल पर उनकी प्रतिमा में पुष्प चढ़ाकर पूजा अर्चना किया। इसके बाद उन्होंने आश्रम परिसर में स्थित भगवान शंकर के मंदिर में भी करीब आधा घंटे बैठकर भक्ति में लीन नजर आए। यहां उन्होंने गुरु की समाधि पर पुष्प अर्पित कर ध्यान लगाया। इस दौरान विराट और उनकी पत्नी यही रात्रि प्रवास किया।

Jan 31, 2023 - 08:41
0 75
PM Modi के आध्यात्मिक गुरु के ऋषिकेश में शीशम झाड़ी आश्रम पहुंचे विराट और अनुष्का

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी मां सरोज कोहली और पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के ऋषिकेश स्थित आश्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु की समाधि पर पुष्प अर्पित कर ध्यान लगाया। इस दौरान विराट और उनकी पत्नी यही रात्रि प्रवास किया। 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा और अपनी बेटी के साथ सोमवार सुबह जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लाक स्थित मोहनचट्टी के एक रिसार्ट में पहुंचे। शाम करीब पांच बजे विराट, अनुष्का और उनकी मां सरोज ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे। 

आपको बता दें कि स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु थे। उनसे मुलाकात करने के लिए प्रधानमंत्री स्वयं यहां 11 सितंबर 2015 में आए थे।  इसके बाद स्वामी दयानंद सरस्वती ब्रह्मलीन हो गए।  वहीं, विराट कोहली और अनुष्का ने आश्रम पहुंचने के बाद सबसे पहले स्वामी दयानंद सरस्वती की समाधि स्थल पर उनकी प्रतिमा में पुष्प चढ़ाकर पूजा अर्चना किया।  इसके बाद उन्होंने आश्रम परिसर में स्थित भगवान शंकर के मंदिर में भी करीब आधा घंटे बैठकर भक्ति में लीन नजर आए। 

आश्रम के प्रबंधक गुणानंद रयाल ने बताया कि आश्रम पद्धति के अनुरूप विराट व उनका परिवार यहां अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। आश्रम में नियमित होने वाली सुबह सात से नौ के बीच योग क्लास में भी वह शामिल होंगे।

आपको बता दें कि आश्रम आगमन के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने स्वामी दयानंद आश्रम के अध्यक्ष स्वामी साक्षातकृता नंद महाराज के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। जानकारी के मुताबिक दोनों आश्रम के ही कमरे में रुके हैं। विराट और अनुष्का आश्रम में ही रात्रि प्रवास करेंगे। आश्रम में नियमित होने वाली सुबह सात से नौ के बीच योग क्लास में भी दोनों शामिल होंगे। दरअसल, दोनों आश्रम पद्धति के अनुरूप अपना समय यहां व्यतीत कर रहे हैं।

 

What's Your Reaction?

Like Like 22
Dislike Dislike 0
Love Love 7
Funny Funny 5
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User