US Air Show: एयर शो में लड़ाकू विमानों की भीषण टक्कर, बच गए चारों पायलट?

May 18, 2026 - 08:51
0 13
US Air Show: एयर शो में लड़ाकू विमानों की भीषण टक्कर, बच गए चारों पायलट?

 अमेरिका के इडाहो में एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां माउंटेन होम एयर फोर्स बेस पर 'गनफाइटर स्काइज एयर शो' के दो अमेरिकी लड़ाकू विमान एक दूसरे से टकराकर क्रैश हो गए।

टक्कर के बाद दोनों विमानों में भीषण आग लग गई और वह मले में तब्दील हो गए, लेकिन समय रहते दोनों विमानों के चालक दल के सभी चार सदस्य सुरक्षित रूप से बाहर (इजेक्ट) निकलने में कामयाब रहे।


अधिकारियों के अनुसार, सभी पायलटों की हालत स्थिर है और सैन्य अड्डे पर मौजूद किसी भी दर्शक या नागरिक को चोट नहीं आई है। हादसा अमेरिका के स्थानीय समयानुसार रविवार दोपहर 12:30 बजे के करीब हुआ, जब दोनों फाइटर जेट हवा में कलाबाजियां दिखाते हुए एक दूसरे में लिपट से गए।


सोशल मीडिया पर इस खौफनाक हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आसमान में दोनों विमान एक दूसरे के बिल्कुल करीब आ गए, जिसके बाद दोनों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई। 


आसमान में काले धुएं के घने बादल छा गए और देखते ही विमान टुकड़ों में बंटकर जमीन पर गिरने लगे। जमीन पर गिरने के बाद दोनों फाइटर जेट जलकर खाक हो गया। घटना के तुरंत बाद पूरे बेस पर लॉकडाउन लगा दिया और आपातकालीन टीमें तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ीं। 


रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइटर जेट में सवार चारों पायलट और को-पायलट विमान के टूटने से पहले ही सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में कामयाब रहे। वे पैराशूट की मदद से बेस की सीमा से करीब दो मील दूर जमीन पर सुरक्षित उतर गए। वीडियो में पायलट और क्रू मेंबर्स को पैराशूट से नीचे उतरते हुए देखा जा सकता है।


हादसे में जमीन पर मौजूद किसी भी दर्शक या सैन्य कर्मी को कोई चोट नहीं आई। ये दोनों विमान वॉशिंगटन स्थित इलेक्ट्रॉनिक अटैक स्क्वाड्रन 129 के थे।रॉयटर्स के अनुसार, ‘गनफाइटर स्काइज एयर शो’ आठ साल बाद आयोजित किया गया था। 

इससे पहले 2018 में हुए शो के दौरान एक हैंग-ग्लाइडर पायलट की मौत हो गई थी। हादसे के तुरंत बाद पूरे एयर शो को रोक दिया गया। जांच टीम ने विमान के मलबे की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User