UP Bypolls- सपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट से आजम खान और रामगोपाल यादव बाहर

लिस्ट में 40 स्टार प्रचारकों के नाम शामिल हैं. शिवपाल यादव इस लिस्ट में शामिल हैं.  खास बात है कि इस स्टार प्रचारकों की लिस्ट में दिग्गज नेता आजम खान और चाचा रामगोपाल यादव का नाम भी गायब है.

Apr 20, 2023 - 05:54
0 47
UP Bypolls- सपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट से आजम खान और रामगोपाल यादव बाहर

समाजवादी पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. छानबे सीट के उपचुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. 

इस लिस्ट में 40 स्टार प्रचारकों के नाम शामिल हैं. शिवपाल यादव इस लिस्ट में शामिल हैं.  खास बात है कि इस स्टार प्रचारकों की लिस्ट में दिग्गज नेता आजम खान और चाचा रामगोपाल यादव का नाम भी गायब है.

इस समय उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय चुनाव में संगठन में खासी पकड़ रखने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव की प्रतिष्ठा पूरी तरह से दांव पर लगी हुई है.  

निकाय चुनाव में शिवपाल सपा से अलग होकर के एक नई राह पर चल थे, जिसका फायदा कहीं ना कहीं सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी  ने उठाया है मगर इस बार शिवपाल के पूरी तरह अखिलेश और उनकी पार्टी  के साथ खड़े हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक आज भी शिवपाल की पार्टी संगठन में खासी पकड़ है. कार्यकर्ता उनकी बात को ना केवल सुनते हैं बल्कि हर हाल में मानते भी हैं. 

छानबे (सुरक्षित) विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में आती है.  2022 में छानबे (सुरक्षित) में कुल 47.29 प्रतिशत वोट पड़े.  2022 में अपना दल (Soneylal) से राहुल प्रकाश कोल ने समाजवादी पार्टी के कीर्ति को 38113 वोटों के मार्जिन से हराया था. 

छानबे विधानसभा सीट राहुल कोल का निधन होने की वजह से खाली हुई है, जबकि स्वार सीट आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की विधानसभा सदस्यता जाने की वजह से खाली हुई है. 

दोनों  ही सीटों के लिए 21 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की जांच होगी, 24 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. एक मई को वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 13 मई को होगी और एक मई को ही नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे.

What's Your Reaction?

Like Like 23
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 1
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User