UP By Election Result 2022- डिंपल यादव आगे, मैनपुरी लोकसभा सीट से पहला रुझान आया

यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट से पहला रुझान आया है. जिसके मुताबिक सपा प्रत्याशी डिंपल यादव आगे चल रही हैं.

Dec 08, 2022 - 08:45
0 58
UP By Election Result 2022- डिंपल यादव आगे, मैनपुरी लोकसभा सीट से पहला रुझान आया

यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट से पहला रुझान आया है. जिसके मुताबिक सपा प्रत्याशी डिंपल यादव आगे चल रही हैं.

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के नतीजे आज घोषित होने वाले हैं. सभी राजनीतिक दलों ने इन उप-चुनावों में अपनी पार्टी की जीत के दावे किए थे. यूपी में एक लोकसभा और दो विधानसभा रामपुर और खतौली के साथ राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट के साथ छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट, बिहार की कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव और ओडिशा की पादमपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है.

रामपुर में पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो गई है. आपको बताते चलें कि इस शुरुआती दौर में BJP के आकाश सक्सेना आगे चल रहे हैं. मैनपुरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला है. जनता ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम कर रही है. मैनपुरी में परिवर्तन होने जा रहा है मैनपुरी की जनता इतिहास लिखने जा रही है बीजेपी का परिवार बहुत बड़ा परिवार है.

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 3
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User