दो स्थान किए गए तय; सीएम योगी 10 अगस्त को गाजियाबाद में करेंगे शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा

गाजियाबाद पहले भी मुख्यमंत्री के पुष्पवर्षा कार्यक्रम का महत्वपूर्ण पड़ाव रह चुका है। इससे पहले भी कांवड़ यात्रा के दौरान यहां हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की जा चुकी है। वहीं पिछले वर्ष मुख्यमंत्री मेरठ पहुंचकर कांवड़ियों का स्वागत कर चुके थे। इस बार भी उनका मेरठ दौरा प्रस्तावित बताया जा रहा है। 

Aug 06, 2026 - 12:21
0 30
दो स्थान किए गए तय; सीएम योगी 10 अगस्त को गाजियाबाद में करेंगे शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा

10 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सावन की कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद में शिवभक्त कांवड़ियों का हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर स्वागत करेंगे। इस बार जिले में दो स्थानों को इसके लिए चिन्हित किया गया है। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं और सुरक्षा, यातायात समेत सभी व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के लिए जिले में दो प्रमुख स्थान तय किए गए हैं। पहला स्थान श्री दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर होगा, जहां बड़ी संख्या में कांवड़िए जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। 

दूसरा स्थान मुरादनगर गंग नहर स्थित कांवड़ मार्ग रहेगा, जहां से गुजरने वाले शिवभक्तों पर भी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। दोनों स्थानों पर आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, अग्निशमन विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ तैयारियों में जुटे हैं।

गाजियाबाद पहले भी मुख्यमंत्री के पुष्पवर्षा कार्यक्रम का महत्वपूर्ण पड़ाव रह चुका है। इससे पहले भी कांवड़ यात्रा के दौरान यहां हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की जा चुकी है। वहीं पिछले वर्ष मुख्यमंत्री मेरठ पहुंचकर कांवड़ियों का स्वागत कर चुके थे। इस बार भी उनका मेरठ दौरा प्रस्तावित बताया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा का कार्यक्रम रहेगा। प्रशासन का मानना है कि इससे कांवड़ यात्रा की भव्यता बढ़ेगी और लाखों श्रद्धालुओं के लिए यह विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 13
Funny Funny 4
Wow Wow 10
Sad Sad 1
Angry Angry 0
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User