इन बड़े नाम वालो के लिए होगा ये है आखिरी T20 World Cup, टीम इंडिया में बदलाव का दौर शुरू

टी20 वर्ल्ड कप के ठीक बाद टीम इंडिया बांग्लादेश और न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली है। टीम में युवा खिलाड़ियों को शामिल करने पर ज्यादा जोर दिया गया है और कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को रेस्ट पर भी रखा गया है। वहीं दो खिलाड़ी ऐसे हैं जो शायद टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 फॉर्मेट भारत के लिए फिर खेलते हुए ना नजर आएं।

Nov 01, 2022 - 11:16
0 90
इन बड़े नाम वालो के लिए होगा ये है आखिरी T20 World Cup, टीम इंडिया में बदलाव का दौर शुरू

भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने दो अलग अलग श्रृंखलाओं के लिए चार टीमों की घोषणा के बाद वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “वर्ल्ड कप कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा इसलिए हमें फैसला करना था कि किसे आराम देना है किसे नहीं।  वह (कार्तिक) अच्छा करता रहा है और वह हमारे लिए उपलब्ध है. लेकिन इस बार हमने वर्ल्ड कप के बाद अलग खिलाड़ियों को आजमाने के बारे में सोचा.”

बता दे टी20 वर्ल्ड कप के ठीक बाद टीम इंडिया बांग्लादेश और न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली है। इन दोनों ही दौरों के लिए टीम का ऐलान बीसीसीआई के द्वारा कर दिया गया है। टीम में युवा खिलाड़ियों को शामिल करने पर ज्यादा जोर दिया गया है और कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को रेस्ट पर भी रखा गया है। वहीं दो खिलाड़ी ऐसे हैं जो शायद टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 फॉर्मेट भारत के लिए फिर खेलते हुए ना नजर आएं। 

ऐसी पूरी संभावना जताई जा रही है कि ऑस्ट्रेलिया में चल रहा टी20 वर्ल्ड कप दिनेश कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन के लिए इस फॉर्मेट में अंतिम टूर्नामेंट हो क्योंकि चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति ने 2024 चरण को ध्यान में रखते हुए खेल के इस छोटे फॉर्मेट में बदलाव का दौर शुरू कर दिया है।  हार्दिक पांड्या को 18 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की सीरीज के लिए सोमवार को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया। 

टीम को देखकर साफ संकेत मिलते हैं कि अगली पीढ़ी इस टी20 विश्व कप के बाद जिम्मेदारी संभालने को तैयार है। विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने आराम की मांग की थी और केएल राहुल को निजी कारणों से ब्रेक दिया गया है। वे शायद भारत के लिए छोटे फॉर्मेट में खेल सकते हैं लेकिन बदलाव के आरंभ की अनदेखी नहीं की जा सकती। कार्तिक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच तक 2022 में 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों में उनकी अनदेखी गई और न ही अश्विन को इसमें शामिल किया गया है जिन्हें रोहित शर्मा के जोर देने के बाद चार साल के अंतराल बाद टी20 टीम में वापस बुलाया गया।

मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने बताया कार्तिक की पीठ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के पिछले मैच के दौरान चोट लग गई थी और उनका बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में खेलना संदिग्ध लग रहा है।

लेकिन चेतन ने कार्तिक की चोट के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया। वह इस बारे में भी चर्चा नहीं करना चाहते कि इस अनुभवी विकेटकीपर को पिछले चार महीनों में भारत के लिये 27 टी20 खेलने के बाद कार्यभार प्रबंधन की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने कहा, ‘‘मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है, यह आंतरिक मसला है इसलिए यहां कुछ भी खुलासा करना ठीक नहीं होगा। वह विश्व कप का हिस्सा हैं और वह अच्छा कर रहे हैं। ’’ लेकिन समझा जा सकता है कि भारतीय क्रिकेट कार्तिक से आगे बढ़ने के लिए तैयार है। 2019 में विश्व कप ने उनका 50 ओवर का करियर खत्म कर दिया था और 2022 शायद उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय में अंतिम रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 3
Wow Wow 6
Sad Sad 1
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User