ICC मेंस टी-20 प्लेयर ऑफ ईयर बने सूर्यकुमार, सिराज बने दुनिया के नंबर-1 वनडे गेंदबाज, बैटिंग रैंकिंग में विराट से आगे गिल
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ICC मेंस टी-20 प्लेयर ऑफ ईयर बन गए हैं। वे यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को यह घोषणा की। मोहम्मद सिराज दुनिया के नंबर-1 वनडे गेंदबाज बन गए हैं। बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में सिराज 729 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए। शुभमन गिल अब वनडे में सबसे ऊंची रैंकिंग वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। पिछले चार वनडे में तीन शतक जमाने वाले गिल अब 734 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर हैं।
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए दो दिन में दूसरी बड़ी खुशखबरी सामने आई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप कर टीम इंडिया मंगलवार को दुनिया की नंबर-1 वनडे टीम बनी थी। एक खबर कि भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ICC मेंस टी-20 प्लेयर ऑफ ईयर बन गए हैं। वे यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को यह घोषणा की। ICC के इस खिताब के दावेदारों में इंग्लिश बल्लेबाज सैम करन, पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिंकदर रजा भी थे।
और दूसरी यह कि आज भारत के मोहम्मद सिराज दुनिया के नंबर-1 वनडे गेंदबाज बन गए हैं। बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में सिराज 729 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड (727 पॉइंट्स) दूसरे स्थान पर और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट (708 पॉइंट्स) तीसरे स्थान पर हैं।
बता दे कि मोहम्मद सिराज अब तक 21 वनडे मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 38 विकेट लिए हैं। सिराज को अपना पहला वनडे खेलने के तीन साल बाद दूसरा वनडे खेलने का मौका मिला था। सिराज ने 15 जनवरी 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड मैच से वनडे में डेब्यू किया था। इस मैच में सिराज को विकेट नहीं मिले। उसके बाद उन्हें दूसरे वनडे मैच खेलने का मौका 6 फरवरी 2022 को मिला।
बल्लेबाजी में जोरदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल अब वनडे में सबसे ऊंची रैंकिंग वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। पिछले चार वनडे में तीन शतक जमाने वाले गिल अब 734 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर हैं। उन्हाेंने 20 स्थान की छलांग लगाई है। वहीं विराट कोहली 727 पॉइंट्स के साथ सातवें और कप्तान रोहित शर्मा 719 पॉइंट्स के साथ नौवें नंबर पर हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 887 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में शुभमन गिल ने बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 180 की औसत से 360 रन बनाए। वे सीरीज में भारत के टॉप स्कोरर के साथ ही ओवर ऑल भी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। गिल ने अपनी पारी में 2 सेंचुरी भी जड़ी। वहीं मोहम्मद सिराज ने 2 मैचों में 3.50 की इकोनॉमी रेट से 3 विकेट लिए।
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की 2022 में वनडे टीम ऑफ द ईयर में जगह दी गई है। इस टीम में उनके अलावा मिडिल ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर को भी शामिल किया गया है। ICC ने मंगलवार को टीम की घोषणा की थी। मेंस टीम में दो और विमेंस टीम में तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है।
अब कुछ बाते टीम इंडिया के सूर्यकुमार यादव की। सूर्यकुमार साल 2022 में टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी हैं। उन्होंने 31 मैचों में 187.43 की स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए। इनमें दो सेंचुरी और 9 हाफ सेंचुरी भी शामिल है।
वे किसी एक साल में इस फॉर्मेट में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बने। उनसे पहले पाकिस्तान के विकेटकीपर बैटर मोहम्मद रिजवान ने 2021 में 26 पारियों में 1326 रन बनाए थे। वहीं, सूर्या ने 2022 में 68 टी-20 छक्के भी जड़े। जो एक साल इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा है।
What's Your Reaction?
Like
17
Dislike
0
Love
12
Funny
2
Wow
7
Sad
0
Angry
0
Comments (0)