गर्मी से प्रदेश बेहाल, कल से मौसम में बदलाव के आसार पश्चिम से पूरब की ओर बढ़ रही है लू की लहर

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक 23 मई से मौसम बदलेगा और प्रदेश में शुरू होगा आंधी-पानी का दौर, जो 26 मई तक जारी रहने के आसार हैं। इस दौरान बढ़ते तापमान से राहत मिलेगी। 24 मई से अरब सागर से नमी युक्त हवाएं आना शुरू होंगी।

May 22, 2023 - 02:15
0 57
गर्मी से प्रदेश बेहाल, कल से मौसम में बदलाव के आसार पश्चिम से पूरब की ओर बढ़ रही है लू की लहर

पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है, लू का प्रकोप धीरे-धीरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 से 48 घंटे कुछ और शहरों में लू का प्रकोप बढ़ेगा। इस दौरान सबसे गर्म प्रयागराज (45.7) रहा। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 43.2 का रहा। 

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, झांसी और प्रयागराज के साथ ही अब कानपुर (आईएएफ) और आगरा के क्षेत्र भी लू की चपेट में हैं। सोमवार को प्रदेश के दक्षिण हिस्से के कई और इलाकों में लू और तापमान वृद्धि का असर दिखेगा।

रविवार का ताप... (डिग्री से.)

    प्रयागराज 45.7
    झांसी 45.6
    आगरा 45.5
    कानपुर (एयरफोर्स)45

इन क्षेत्रों में भी पारा 43-44 तक पुहंचा

    उरई 43.0
    वाराणसी 43.4
    सुल्तानपुर 43.4
    हरदोई 43.5
    फतेहपुर 43.6
    फुरसतगंज 44.3
    हमीरपुर 44.2

23 से बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का शुरू होगा दौर

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक 23 मई से मौसम बदलेगा और प्रदेश में शुरू होगा आंधी-पानी का दौर, जो 26 मई तक जारी रहने के आसार हैं। इस दौरान बढ़ते तापमान से राहत मिलेगी। 24 मई से अरब सागर से नमी युक्त हवाएं आना शुरू होंगी।

इसके कारण बारिश की तीव्रता और क्षेत्रीय वितरण बढ़ेगा। इसके कारण 25 से 27 मई के दौरान प्रदेश के ज्यादातर भागों में झंझावात के साथ रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। इसमें 28 मई से कमी आने लगेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 29
Dislike Dislike 0
Love Love 17
Funny Funny 8
Wow Wow 15
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User