इंदौर में पूर्व छात्र द्वारा पेट्रोल डालकर जलाई गईं प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा की मौत, सुबह चार बजे तोड़ा दम

प्राचार्य विमुक्ता शर्मा जिंदगी की जंग हार गईं। पांच दिन पहले उन्हें पेट्रोल डालकर जला दिया गया था। विमुक्ता शर्मा ने शनिवार तड़के चार बजे चोइथराम अस्पताल में दम तोड़ा। उन पर एक पूर्व छात्र आशुतोष श्रीवास्तव ने कॉलेज कैम्पस में हमला किया था। वह मार्कशीट नहीं मिलने और एक प्रोफेसर द्वारा चाकूबाजी का केस दर्ज कराए जाने से कॉलेज मैनेजमेंट से नाराज था।

Feb 25, 2023 - 09:32
0 59
इंदौर में पूर्व छात्र द्वारा पेट्रोल डालकर जलाई गईं प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा की मौत, सुबह चार बजे तोड़ा दम

इंदौर के बीएम कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड फार्मेसी की प्राचार्य विमुक्ता शर्मा जिंदगी की जंग हार गईं। पांच दिन पहले उन्हें पेट्रोल डालकर जला दिया गया था। विमुक्ता शर्मा ने शनिवार तड़के चार बजे चोइथराम अस्पताल में दम तोड़ा। 
उन पर एक पूर्व छात्र आशुतोष श्रीवास्तव ने कॉलेज कैम्पस में हमला किया था। वह मार्कशीट नहीं मिलने और एक प्रोफेसर द्वारा चाकूबाजी का केस दर्ज कराए जाने से कॉलेज मैनेजमेंट से नाराज था। कलेक्टर ने आरोपी छात्र के खिलाफ रासुका भी लगा दी है।
बता दें कि इससे पहले आरोपित आशुतोष श्रीवास्तव पर कलेक्टर डा. इलैयाराजा टी ने रासुका लगा दी। पुलिस ने आपराधिक मामलों की जानकारी सहित रासुका का प्रस्ताव भेजा था। एडिशनल एसपी (ग्रामीण) शशिकांत कनकने के मुताबिक, विजयश्री नगर कालनी नगर निवासी आशुतोष पुत्र संतोष श्रीवास्तव को शुक्रवार दोपहर जिला कोर्ट (महू) पेश कर शनिवार तक रिमांड पर लिया गया। अफसरों ने आरोपित से पूछताछ की और दोपहर को घटना स्थल पर ले गए। घटना का नाट्यरुपांतरण करवाया और लाइटर, बाइक और वो बालटी जप्त कर ली, जिससे आशुतोष ने विमुक्ता पर पेट्रोल डाला था। 
जांच के दौरान पुलिस को आग लगाए जाने की घटना से जुड़े चार साक्षी मिले हैं। इनमें से एक के बयान करवाए हैं। पुलिस को आरोपी का एक दिन का रिमांड मिला था, उसे आज फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
टीआई आरएनएस भदौरिया दोपहर को आरोपित को खंडवा रोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर भी ले गए, जहां से बाइक में पेट्रोल भरवाया था। कर्मचारियों ने उसके आने की पुष्टि की और आरोपित के सीसीटीवी फुटेज भी मिल गए। इसके बाद उस दुकान पर पहुंचे, जहां से 50 रुपये की बालटी खरीदी थी। पुलिस ने गवाहों के कोर्ट के समक्ष धारा-164 के तहत कथन करवाए हैं। शनिवार को पुलिस आरोपित को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। 
सिमरोल टीआई आरएन भदौरिया ने बताया कि आरोपी आशुतोष ने जिस पंप से बाइक में पेट्रोल डलवाया था, उसके मालिक और तेजाजी नगर के जनरल स्टोर संचालक, जिनसे बाल्टी खरीदी थी, उनके बयान भी लिए गए हैं। वहीं, घटना के चश्मदीद गवाह इलेक्ट्रिशियन सुनील खैर ने बताया आशुतोष ने बाल्टी भरकर पेट्रोल मैडम के ऊपर डाला था।

What's Your Reaction?

Like Like 13
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 5
Angry Angry 1
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User