राघव चड्ढा से खुश हैं पीएम मोदी और अमित शाह, कैबिनेट में जल्द एंट्री पक्की?
बीजेपी नेतृत्व को लगता है कि राघव चड्ढा में एक्स फैक्टर हैं जो Gen Z को साथ लाने और उनके बीच सरकार की छवि बेहतर करने में मदद कर सकता है। अगर राघव चड्ढा को मंत्रिमंडल में जगह मिलती है तो कांग्रेस और आप को न सिर्फ मजबूती से घेर पाएंगे बल्कि जवाब दे सकेंगे।
31 साल की उम्र में दिल्ली के विधायक और 33 साल की आयु में राज्यसभा सांसद बनने वाले आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता राघव चड्ढा जल्द ही बड़ी भूमिका में दिख सकते हैं। बीजेपी में जाने के बाद पार्टी के प्रोटाकॉल का अक्षरश: फॉलो कर रहे राघव चड्ढा ने मॉनसून सत्र में पेपर लीक पर जो स्पीच दी। उससे बीजेपी नेतृत्व खुश है।
राजनीति हलकों में चर्चा है कि अगले 30 दिन में होने वाले संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल में अगर राघव चड्ढा बड़े रोल दिखें तो हैरत नहीं होनी चाहिए।
Gen Z के इमोशन को समझने वाले राघव चड्ढा की बड़ी लॉटरी लग सकती है इसकी वजह मौजूदा हालात और आगे पंजाब के अहम चुनाव हैं। राघव चड्ढा हिंदी, इंग्लिश और पंजाबी भी अच्छी बोलते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर भी 10.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जो कि एक अच्छी संख्या है।
राजनीतिक गलियारों में दावा है कि अगले 30 दिन के अंदर इनकी किस्मत भी खुल सकती है। प्रधानमंत्री ने जब राज्यसभा के नए बीजेपी सांसदों से मुलाकात की थी तो वह एकदम पीएम मोदी के दायीं ओर खड़े थे। दावा किया जा रहा है कि एक छोटी सी मुलाकात में उन्हें परखा गया। बड़ी बात यह है कि राघव जब से बीजेपी में गए हैं वह पार्टी के पूरे डेकोरम का ध्यान रख रहे हैं। नेतृत्व इससे भी खुश है। वह पूरी तरह से फोकस दिख रहे हैं।
राघव चड्ढा का राजकीय सफर
1. फरवरी 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतकर वे विधायक बने, तब उनकी उम्र करीब 31 वर्ष थी।
2. अप्रैल 2022 में वे पंजाब से राज्यसभा के सांसद चुने गए, तब उनकी आयु 33 वर्ष थी।
3. अभिनेत्री परिनीति चोपड़ा से शादी करने वाले राघव चड्ढा की मौजूदा उम्र 37 साल है।
राघव चड्ढा एक प्रशिक्षित चार्टर्ड अकाउंटेंट और राजनेता हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी.कॉम और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया से सीए की डिग्री ली है। इसके अलावा उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और हार्वर्ड केनेडी स्कूल से भी एग्जीक्यूटिव व लीडरशिप प्रोग्राम किए हैं।
जहां उनका बायोडाटा मजबूत है तो वहीं दूसरी तरफ उनमें बीजेपी को एक मजबूत फैक्टर जेन जी कनेक्ट वाला दिख रहा है। बीजेपी के कम उम्र के सांसद काफी कम हैं। राघव चड्ढा की बड़ी मजबूती है यह कि वे अच्छे वक्ता हैं। उन्हें इस बात की समझ है कि कब क्या और कहां कौन सी बात रखनी हैं। राजनीति में आने से पहले उन्होंने डेलॉइट और ग्रांट थॉर्नटन जैसी बड़ी अकाउंटेंसी फर्मों के साथ काम किया।
राघव चड्ढा एक्स, इंस्टग्राम और दूसरे प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह से अलर्ट हैं। उन्होंने पीएम मोदी के उन तमाम वीडियो को प्रमुखता से आगे बढ़ाया है जो Gen Z से रिलेटेड थे। राघव चड्ढा ने गुरुवार को राज्यसभा में डॉक्टरों के 'रैफरल सिस्टम' को जिस तरह उधेड़ कर रख दिया। उसके बाद उनकी तारीफ हो रही है।
ऐसा नहीं है कि इसे कोई नहीं जानता था लेकिन किसी और सांसद ने यह मुद्दा नहीं उठाया। बीजेपी नेतृत्व को लगता है कि राघव चड्ढा में एक्स फैक्टर हैं जो Gen Z को साथ लाने और उनके बीच सरकार की छवि बेहतर करने में मदद कर सकता है। अगर राघव चड्ढा को मंत्रिमंडल में जगह मिलती है तो कांग्रेस और आप को न सिर्फ मजबूती से घेर पाएंगे बल्कि जवाब दे सकेंगे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
1
Sad
0
Angry
0
Comments (0)