कपड़ा चमकाने वाले केमिकल से बन रहा था पनीर, मथुरा में 1500 किग्रा पनीर और 3000 लीटर दूध पकड़ा गया
छापेमारी के समय मौके पर आरोपी मुस्तकीम का भाई शकील मौजूद मिला। उसने स्वीकार किया कि यहां बड़े पैमाने पर पनीर तैयार कर बाजार में खपाया जाता है। निरीक्षण में अधिकारियों के होश उस समय उड़ गए, जब खाद्य पदार्थों की जगह रसायन और मिलावटी सामान मौके से मिला।
त्योहारों और आम दिनों में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावट खोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव नगला उटावर में चल रही अवैध पनीर फैक्ट्री पर छापेमारी कर टीम ने कपड़ों में सफेदी लाने वाले रानीपाल केमिकल रिफाइंड और सोयाबीन से बनाया जा रहा 1500 किलोग्राम दूषित पनीर और 3000 लीटर मिलावटी दूध जब्त कर मौके पर नष्ट करवा दिया।
यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और जिलाधिकारी मथुरा के आदेश पर की गई। सहायक आयुक्त डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के.के. त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य विभाग ने गोपनीय सूचना के आधार पर गांव नगला उटावर स्थित मुस्तकीम पुत्र हनीफ के ठिकाने पर दबिश दी।
कपड़े चमकाने वाले रसायन से सफेद किया जा रहा था पनीर
छापेमारी के समय मौके पर आरोपी मुस्तकीम का भाई शकील मौजूद मिला। उसने स्वीकार किया कि यहां बड़े पैमाने पर पनीर तैयार कर बाजार में खपाया जाता है। निरीक्षण में अधिकारियों के होश उस समय उड़ गए, जब खाद्य पदार्थों की जगह रसायन और मिलावटी सामान मौके से मिला। टीम को मौके से रानीपाल केमिकल जो सफेद कपड़ों को चमकाने में प्रयोग किया जाता है, वह 700 ग्राम की मात्रा में बरामद हुआ। वहीं, 150 किलोग्राम रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, स्किम्ड मिल्क पाउडर 50 किग्रा और 60 किग्रा सोयाबीन बरामद हुआ।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
1
Comments (0)