तीन पुलिसकर्मी समेत 23 लोगों को काट चुका कुत्ता मृत पड़ा मिला, संक्रमण के खतरे से सहमे पीड़ित
जिन लोगों को कुत्ते ने काटा था उन्हें अब रेबीज के संक्रमण का डर सताने लगा है। बेलवा निवासी मोनू पटेल ने बताया कि वैक्सीन तो लगवा ली थी लेकिन कुत्ते की मौत के बाद डर सताने लगा है। बृहस्पतिवार को डॉक्टर से सलाह लेकर इलाज शुरू कराएंगे। वहीं बसहिया निवासी विष्णु ने बताया कि कुत्ते की मौत के बाद डर लग रहा है।
पी के महराजगंज जिले में जिस कुत्ते ने परतावल क्षेत्र में 23 लोगों को बीते रविवार से सोमवार के बीच काटा था, वह बुधवार को मृत पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह उसने कस्बे में एक लड़की को काट लिया था। हमलावर होने के चार दिन के भीतर कुत्ते की मौत के बाद रेबीज के संक्रमण के खतरे की आशंका से पीड़ित सहमे हुए हैं। सीएमओ ने सभी का टीकाकरण कराने की बात कही है।
कस्बे में चल रहे मेले में रविवार की रात एक कुत्ते ने 17 लोगों को काट लिया था। मेला परिसर में अफरा-तफरी की सूचना पर पहुंचे परतावल चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को भी काटकर घायल कर दिया था। इससे कस्बे में सनसनी फैल गई थी। सोमवार को कस्बे में भी दो लोगों को कुत्ते ने काट लिया था। नगर पंचायत की टीम कुत्ते की तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार की सुबह कुत्ता बाजार में मृत पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत के कर्मचारियों ने कुत्ते को आबादी से दूर ले जाकर दफना दिया।
सीएचसी परतावल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. प्रमोद यादव ने बताया कि लोगों को काटने के चौथे दिन अगर कुत्ते की मौत हुई है तो निश्चित रूप से पागल हो चुका रहा होगा और उसकी मौत रेबीज के संकमण से होने की आशंका है। उसका पोस्टमार्टम कराया जाना चाहिए था। डॉ. यादव ने कहा कि जिन लोगों को कुत्ते ने काटा या चाटा है, उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन जरूर लगवा लेनी चाहिए। इसमें लापरवाही खतरनाक हो सकती है।
जिन लोगों को कुत्ते ने काटा था उन्हें अब रेबीज के संक्रमण का डर सताने लगा है। बेलवा निवासी मोनू पटेल ने बताया कि वैक्सीन तो लगवा ली थी लेकिन कुत्ते की मौत के बाद डर सताने लगा है। बृहस्पतिवार को डॉक्टर से सलाह लेकर इलाज शुरू कराएंगे। वहीं बसहिया निवासी विष्णु ने बताया कि कुत्ते की मौत के बाद डर लग रहा है। अब समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें।
नगर पंचायत परतावल के अधिशासी अधिकारी अवनीश यादव ने कहा कि मृत मिले कुत्ते का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। हालांकि, उसे आबादी से दूर ले जाकर दफन करा दिया गया है। मरने से पहले कुत्ते के पागल होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में जिन लोगों को कुत्ते ने काटा या चाटा होगा, उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
1
Angry
0
Comments (0)