वनडे सीरीज का फैसला आज, भारत की नजर RO-KO पर, यशस्वी समेत युवाओं के सामने बड़ा इम्तिहान

भारतीय टीम इस समय दो अनुभवी दिग्गजों, विराट कोहली और रोहित शर्मा के दम पर आगे बढ़ रही है। दोनों खिलाड़ियों ने हाल के मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। कोहली ने अपनी पिछली तीन पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है। 

Dec 06, 2025 - 09:33
0 5
वनडे सीरीज का फैसला आज, भारत की नजर RO-KO पर, यशस्वी समेत युवाओं के सामने बड़ा इम्तिहान

वनडे सीरीज का फैसला आज, भारत की नजर RO-KO पर, यशस्वी समेत युवाओं के सामने बड़ा इम्तिहान

विशाखापत्तनम में शनिवार को होने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में भारत की नजर सिर्फ एक चीज पर होगी सीरीज जीतना और लगातार आलोचनाओं पर विराम लगाना। भारत को उम्मीद है कि कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर बड़े मैच वाला प्रदर्शन करेंगे और टीम को जीत की राह दिखाएंगे। 

सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है और दक्षिण अफ्रीका पहले ही टेस्ट सीरीज जीत चुकी है, ऐसे में भारतीय टीम पर दबाव और अधिक बढ़ गया है। मैच दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा, जबकि टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर एक बजे होगा। 

भारतीय टीम इस समय दो अनुभवी दिग्गजों, विराट कोहली और रोहित शर्मा के दम पर आगे बढ़ रही है। दोनों खिलाड़ियों ने हाल के मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। कोहली ने अपनी पिछली तीन पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है। 

वहीं, रोहित शर्मा ने भी चार पारियों में एक शतक और दो अर्धशतक बनाए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों से एक बार फिर मैच जिताऊ प्रदर्शन की उम्मीद होगी क्योंकि ऐसे निर्णायक मुकाबलों में उनका अनुभव भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछल मैच में शानदार शतक लगाया था, जिससे टीम को मजबूती मिली, लेकिन युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अभी भी लय नहीं पकड़ पाए हैं। जायसवाल की सबसे बड़ी चुनौती लेफ्ट-आर्म फास्ट बॉलर्स के खिलाफ कमजोरी है। 

वह अब तक अपने इंटरनेशनल करियर में 30 बार लेफ्ट-आर्म गेंदबाजों का शिकार हुए हैं। वेस्टइंडीज के जेडन सील्स से शुरू हुई यह समस्या अब दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसन और नांद्रे बर्गर के सामने और बढ़ गई है। यदि इस मैच में भी प्रदर्शन बेहतर नहीं हुआ, तो भारतीय टीम प्रबंधन को गायकवाड़ को ओपनिंग के लिए भेजने पर विचार करना पड़ सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User