मामी के प्यार में पागल भांजे ने गोली मारकर मामा को रास्ते से हटाया, मामी संग गिरफ्तार

पुलिस ने संदीप की पत्नी प्रीति और जॉनी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई, तो उसमें सामने आया कि दोनों के बीच लगातार बातें होती थी। इसके साथ ही पुलिस को यह भी पता चला की जाॅनी का अपने मामे के घर काफी आना-जाना था। इन्ही सब पहलुओं के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला की जॉनी अपनी मामी प्रीति से प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले ही इस बात की जानकारी संदीप को हो गई और वह इनके प्रेम में बाधा बनने लगा।

Feb 06, 2023 - 22:46
0 181
मामी के प्यार में पागल भांजे ने गोली मारकर मामा को रास्ते से हटाया, मामी संग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से अवैध सम्बन्धो के चलते सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। जिले की सरूरपुर थाना पुलिस ने लापता हेयर सैलून संचालक  संदीप के मामले में सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि 2 दिन से लापता संदीप को उसकी पत्नी प्रीति और उसके भांजे जॉनी ने ही मिलकर मौत के घाट उतारा था। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गन्ने के खेत में छिपा संदीप का शव भी बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि संदीप की पत्नी प्रीति से जॉनी के अवैध संबंध थे। इसी के चलते दोनों ने वारदात को अंजाम दिया है।


बता दें कि मामला जिले के थाना सरूरपुर इलाके के डाहरा गांव का है। जहां के निवासी संदीप (32 साल) के मोबाइल पर 2 फरवरी को किसी का काॅल आया। जिसके बाद वह दुकान से निकल गया और फिर घर नहीं लौटा। 2 दिनों तक संदीप के परिजन उसको तलाशते रहे, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। जिसके बाद किसी अनहोनी केर डर से शनिवार को संदीप के परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी पुलिस ने कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर संदीप के भांजे जॉनी को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। इसी दौरान पुलिस को जॉनी पर शक हुआ तो उन्होंने सख्ती से जाॅनी से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। 
दरअसल जब पुलिस ने संदीप की पत्नी प्रीति और जॉनी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई, तो उसमें सामने आया कि दोनों के बीच लगातार बातें होती थी। इसके साथ ही पुलिस को यह भी पता चला की जाॅनी का अपने मामे के घर काफी आना-जाना था। इन्ही सब पहलुओं के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला की जॉनी अपनी मामी प्रीति से प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले ही इस बात की जानकारी संदीप को हो गई और वह इनके प्रेम में बाधा बनने लगा।


इसी के चलते मामी और भांजे ने संदीप को जान से मारने का प्लान बनाया। बताया जा रहा है कि जॉनी ने गुरुवार दोपहर के बाद संदीप को फोन कर किसी बहाने करनाल हाईवे पर बुलाया। फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया। इस मामले में जानकारी देते हुए एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी प्रीति को भी हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया में पाया गया है कि संदीप की पत्नी प्रीति और भांजे जॉनी के बीच संबंध थे। इसी कारण से यह घटना कारित की गई है। वहीं, परिजनों ने पुलिस पर तुरंत कोई कार्रवाई ना करने पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 27
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 3
Wow Wow 1
Sad Sad 3
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User