NDA की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए उमीदवार की घोषणा , आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू का नाम हुवा फाइनल

भाजपा ने इस बार राष्ट्रपति पद के लिए एक आदिवासी चेहरे का चयन किया है। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पूर्व राज्यपाल हैं। जानकारी के मुताबिक केंद्र में एनडीए के घटक दल बीजू जनता दल ने भी द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सहमति जताई है। अगर मुर्मू चुनाव जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पहली बार एक महिला आदिवासी को प्राथमिकता दी जा रही है।

Jun 21, 2022 - 16:34
0 178
NDA की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए उमीदवार की घोषणा , आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू का नाम हुवा फाइनल

18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इससे पहले विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना सम्मिलित उम्मीदवार बनाया है। एनडीए ने भी उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।राष्ट्रपति चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. भाजपा ने आदिवासी महिला को अपना उम्मीदवार बनाया है. द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में एलान किया गया. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने पत्रकार सम्मेलन में राष्ट्रपति उम्मीदवार की घोषणा की. उन्होंने कहा, 'हमने एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मदीवार घोषित किया.

आपको बता दें कि पहला मौका है जब देश को आदिवासी राष्ट्रपति मिलने जा रही हैं।  इससे पहले अब तक देश में कोई आदिवासी राष्ट्रपति नहीं रहा।  इस लिहाज से मुर्मू आदिवासी और महिला, दोनों वर्ग में फिट बैठती हैं। 

Draupdi Murmu

भाजपा ने इस बार राष्ट्रपति पद के लिए एक आदिवासी चेहरे का चयन किया है। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पूर्व राज्यपाल हैं। जानकारी के मुताबिक केंद्र में एनडीए के घटक दल बीजू जनता दल ने भी द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सहमति जताई है। अगर मुर्मू चुनाव जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पहली बार एक महिला आदिवासी को प्राथमिकता दी जा रही है।

जानकारों का कहना है कि गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव को देखते हुए भाजपा आदिवासी समुदाय पर फोकस कर रही है। इसके अलावा यह एक अलग तरह का चयन है क्योंकि अब तक देश में कोई आदिवासी राष्ट्रपति नहीं बना। महिला आदिवासी अगर राष्ट्रपति बनती है तो भाजपा को चुनावी फायदा भी मिल सकता है।  

आपको बताते चलें कि, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया था कि,  15  जून को नोटिफिकेशन।  नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून है. राष्ट्रपति चुनावों को लेकर मतदान 18 जुलाई को और मतगणना 21 जुलाई को होगी। चुनाव आयुक्त ने कहा कि वोटिंग के लिए चुनाव आयोग अपनी तरफ से पेन प्रोवाइड कराएगा और उसी पेन से ही वोटिंग होगी।  अगर किसी और के पेन का वो वोटिंग के दौरान इस्तेमाल करते हैं तो उनका वोट खारिज कर दिया जाएगा।  रूल के मुताबिक, वोट संसद भवन और राज्यों की असेंबली में होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 20
Dislike Dislike 0
Love Love 6
Funny Funny 0
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User