मुख़्तार के विधायक बेटे अब्बास अंसारी संग जेल में पत्नी रूम के अंदर रोज 3-4 घंटे बिताती थीं, छापा पड़ा तो हुईं अरेस्ट

बताया जा रहा है कि निकहत के जेल में आने के बाद जेलर के बगल वाले कमरे में वो पति अब्बास अंसारी के साथ एकांत में 3-4 घंटे बिताती थी, इस दौरान अब्बास अंसारी पत्नी के मोबाइल फोन से मुकदमे से जुड़े गवाहों और अभियोजन से जुड़े अधिकारियों को धमकाता था. इस बात का खुलासा हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने पर एक जेलकर्मी ने ही किया है. इस बात का जिक्र दर्ज किए गए एफआईआर में भी है.

Feb 11, 2023 - 21:41
0 105
मुख़्तार के विधायक बेटे अब्बास अंसारी संग जेल में पत्नी रूम के अंदर रोज 3-4 घंटे बिताती थीं, छापा पड़ा तो हुईं अरेस्ट

उत्तर प्रदेश की चित्रकूट जेल में बंद माफिया मुख़्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी से मुलाकात करने पहुंचीं पत्नी निकहत अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पति से चोरी-छिपे निकहत की जेलर के कमरे में मुलाकात कराई जा रही थी. पुलिस ने तलाशी के दौरान महिला से मोबाइल और कैश समेत अवैध चीजें भी बरामद कीं. साथ ही इस मामले में अब्बास, निकहत और जेल अधीक्षक समेत अन्य जेल कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. 
बताया जा रहा है कि निकहत के जेल में आने के बाद जेलर के बगल वाले कमरे में वो पति अब्बास अंसारी के साथ एकांत में 3-4 घंटे बिताती थी, इस दौरान अब्बास अंसारी पत्नी के मोबाइल फोन से मुकदमे से जुड़े गवाहों और अभियोजन से जुड़े अधिकारियों को धमकाता था. इस बात का खुलासा हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने पर एक जेलकर्मी ने ही किया है. इस बात का जिक्र दर्ज किए गए एफआईआर में भी है.
रगौली थाने की कोतवाली कर्वी पुलिस चौकी के प्रभारी श्याम देव सिंह ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस एएसआई के मुताबिक, बांदा जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी मऊ सीट से विधायक हैं और चित्रकूट जेल में बंद हैं. मुखबिर ने सूचना दी कि अब्बास की पत्नी निकहत बानो अपने ड्राइवर नियाज के साथ पिछले कई दिनों से हर रोज लगभग 11 बजे सुबह में जेल आती हैं और 3-4 घंटे अंदर बिताकर वापस चली जाती हैं.
FIR के अनुसार, निकहत बानो को अब्बास अंसारी से मिलने के लिए कोई पर्ची और रोक-टोक की जरूरत नहीं रहती. जबकि अब्बास के खिलाफ अनेक गंभीर प्रकृति के मुकदमे कोर्ट में विचाराधीन चल रहे हैं. अब्बास चित्रकूट जेल में रहकर अपनी पत्नी के मोबाइल फोन से मुकदमे के गवाहों और अभियोजन से जुड़े अधिकारियों को डराते धमकाते हैं और पैसे की भी मांग करते हैं. वहीं, गुर्गे लोगों से रुपया वसूल कर अब्बास तक पहुंचाते हैं.


अब्बास की पत्नी बेरोकटोक जेल में आने जाने और पति को सुविधाएं मुहैया कराने के एवज में जेल अधिकारी और कर्मचारियों को तमाम उपहार, पैसा और प्रलोभन देती हैं. यही नहीं, निकहत अपने ड्राइवर नियाज जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद से अब्बास को जेल से भगाने की योजना बना रही हैं. 

इस मामले में जेलर समेत जेल के कई अधिकारियों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस में अब्बास की गिरफ्तारी हुई थी.इस मामले की सूचना पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सादे कपड़ों में अचानक जेल का दौरा किया तो अब्बास अपनी बैरक में नहीं मिले. यही नहीं, कारागार अधीक्षक और कर्मचारियों ने डीएम और एसपी को सहयोग न करते हुए उनको भ्रमित किया.
जब डीएम और एसपी ने जेल अधिकारियों ने सख्त लहजे में पूछताछ की तो एक जेलकर्मी ने बताया कि अब्बास अपनी पत्नी निकहत के साथ जेलर ऑफिस के पास वाले कमरे में हैं. वहीं, जब अफसरों ने कुछ दूर चलकर बंद कमरे को खुलवाया तो सिर्फ निकहत ही कमरे में मौजूद मिलीं। वहां जेल के गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एसपी को बताया कि कुछ ही मिनट पहले जेलकर्मी जगमोहन ने अब्बास को उस कमरे से निकालकर दोबारा बैरक की ओर भेज दिया.


इस मामले में दर्ज एफआईआर के मुताबिक निकहत अंसारी अपने ड्राइवर नियाज के साथ मिलकर पति अब्बास अंसारी को जेल से भगाने की भी प्लानिंग कर रही थी. पुलिस ने निकहत के ड्राइवर नियाज को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस एएसआई श्याम देव सिंह के मुताबिक, बांदा जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी मऊ सीट से विधायक है और चित्रकूट जेल में बंद है. मुखबिर ने सूचना दी कि अब्बास की पत्नी निकहत बानो अपने ड्राइवर नियाज के साथ पिछले कई दिनों से हर रोज लगभग 11 बजे सुबह में जेल आती है और 3-4 घंटे अंदर बिताकर वापस चली जाती है.
पुलिस ने इस मामले में अब्बास अंसारी, निकहत बानो अंसारी, उनके ड्राइवर नियाज, जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर पीयूष पांडे और 5 बंदी रक्षकों को आईपीसी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की कई धाराओं में आरोपी बनाया है. साथ ही निकहत को जेल से गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. यही नहीं, जेल डीजी आनंद कुमार ने जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर समेत 8 जेल कर्मचारियों को सस्पेंड भी कर दिया है. 

What's Your Reaction?

Like Like 22
Dislike Dislike 0
Love Love 7
Funny Funny 4
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User