माँ को नाबालिग बेटी ने रंगेहाथ पकड़ा प्रेमी के साथ, तो माँ ने करा दी प्रेमी से शादी- बाल विवाह दुष-कर्म का केस दर्ज़

36 साल की महिला का 28 वर्षीय युवक से कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी का लगातार महिला के घर आना-जाना लगा रहता था, फिर एक दिन नाबालिग ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। महिला को लगा कि बेटी यह बात सबको बताएगी, इसलिए उसने बेटी को जान से मारने की धमकी दी और जबरन अपने प्रेमी से शादी करा दी।

Nov 12, 2022 - 22:58
0 409
माँ को नाबालिग बेटी ने रंगेहाथ पकड़ा प्रेमी के साथ, तो माँ ने करा दी प्रेमी से शादी- बाल विवाह दुष-कर्म का केस दर्ज़

हैरान और शर्मनाक खबर महाराष्ट्र के शहर पुणे से आयी है जहां एक 36 वर्षीय युवती का 28 साल के युवक से अफ़ेयर चल रहा था।  महिला ने अपने गुनाह को छुपाने के लिए 15 साल की नाबालिग बेटी की अपने प्रेमी से जबरन शादी करा दी।  

दरअसल, या मामला पुणे के चंदन नगर इलाके में एक 36 साल की महिला अपनी 15 साल की नाबालिग बेटी के साथ रहती है।  उसका 28 वर्षीय युवक से कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था।  प्रेमी का लगातार महिला के घर आना-जाना लगा रहता था, फिर एक दिन नाबालिग ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।  महिला को लगा कि बेटी यह बात सबको बताएगी, इसलिए उसने बेटी को जान से मारने की धमकी दी और जबरन अपने प्रेमी से शादी करा दी।  बेटी के मना करने के बावजूद महिला ने कुछ दिन पहले दोनों की शादी करा दी। 

शादी के बाद महिला के प्रेमी ने नाबालिग बेटी के साथ कई दिन तक सुहागरात के नाम पर शारीरिक संबंध बनाए। ऐसा कई दिन तक चलता रहा। अपनी मां के डर के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। वह घुट-घुटकर जुल्म सहती रही।

फिर एक दिन नाबालिग लड़की ने पूरी घटना के बारे में अपनी सहेली को विस्तार से बताया। लड़की सहेली ने इस बात को जानकार महिला को बताया। उस महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस की तफ्तीश में बाल विवाह होने की पुष्टि हुई। फिर पुलिस ने 15 वर्षीय बच्ची को रेस्क्यू किया और आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर आरोपी महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ अपने गांव में किसी कार्यक्रम में गई थी।  इसी दौरान उसकी उस युवक से नजदीकियां बढ़ीं और फिर दोनों का अफेयर शुरू हो गया। पुलिस ने मां और उसके प्रेमी पर बाल-विवाह के साथ रेप की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 2
Angry Angry 3
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User