सिक्किम नाथुला सीमा क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने से 6 पर्यटकों की मौत

गंगटोक को नाथू ला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 15वें माइल पर अपराह्न 12.15 बजे के आसपास हिमस्खलन हुआ, जब उस क्षेत्र में कम से कम 150 पर्यटक थे।

Apr 04, 2023 - 12:01
0 49
सिक्किम नाथुला सीमा क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने से 6 पर्यटकों की मौत

सिक्किम के नाथुला सीमा क्षेत्र में मंगलवार को भारी हिमस्खलन की चपेट में आने से कम से कम छह पर्यटकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बीआरओ ने कहा कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 14वें मील पर हिमस्खलन के बाद अब तक 22 पर्यटकों को बचाया जा चुका है। सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को बचाया गया। राहत दल घटनास्थल पर हैं और बचाव कार्य जारी है। 150 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है क्योंकि यह क्षेत्र एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। हिमस्खलन दोपहर करीब 12.20 बजे हुआ।

नाथू ला दर्रा, समुद्र तल से 4,310 मीटर (14,140 फीट) की ऊंचाई पर, चीन के साथ सीमा पर स्थित है और एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

एक अधिकारी ने कहा, "सीमा सड़क संगठन द्वारा तेजी से बचाव अभियान शुरू किया गया था और अब तक 22 लोगों को बचाया गया है, जिनमें छह गहरी घाटी से हैं।"
पीड़ितों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। बचाव अभियान सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों द्वारा चलाया जा रहा है। भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर नाथू ला सीमा पर खोज और बचाव अभियान में शामिल हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 24
Dislike Dislike 0
Love Love 8
Funny Funny 3
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User