मेनका गांधी ने चार विधायकों के साथ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से की मुलाकात, रखी ये मांगे

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, शहर विधायक विनोद सिंह, सदर राज प्रसाद उपाध्याय, लंभुआ सीताराम वर्मा और कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनके आवास 5 कालीदास मार्ग लखनऊ में मुलाकात की।

Jan 21, 2023 - 09:14
0 41
मेनका गांधी ने चार विधायकों के साथ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से की मुलाकात, रखी ये मांगे

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, शहर विधायक विनोद सिंह, सदर राज प्रसाद उपाध्याय, लंभुआ सीताराम वर्मा और कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनके आवास 5 कालीदास मार्ग लखनऊ में मुलाकात की। बैठक में मेनका गांधी और तमाम विधायकों ने जिले की एकमात्र किसान और सहकारी चीनी मिल के सुदृढ़ीकरण व विस्तारीकरण कराने समेत कई महत्वपूर्ण मांगे रखी। 

सांसद ने एक करोड़ 15 लाख रुपए की सांसद निधि से बन रहे आधुनिक चिकित्सालय पर पशुओं की चिकित्सा एवं देखभाल हेतु विभिन्न उपकरणों एवं अन्य कार्यों के लिए 54 लाख रूपए सहित पशु चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इसी क्रम में गोलाघाट स्थित गोमती नदी पर पुराने पुल के समानांतर एक अन्य पुल के निर्माण एवं हथियानानाला स्थित श्मशान घाट पर विद्युत शवदाह गृह बनाने की मांग रखी।

सांसद ने मुख्यमंत्री से जिला अस्पताल, ट्रामा सेंटर एवं 100 बेड के बिरसिंहपुर अस्पताल के संचालन हेतु रेडियोलॉजिस्ट, एनेस्थीसिया सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर्स व स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। मेनका गांधी ने सराय गोकुल व मायंग के 28 गांवो को सदर तहसील में शामिल करने व राजस्व ग्राम अलीगंज/मनियारी के नाम से नवीन विकासखंड के सर्जन करने की मांग भी रखी।

सांसद एवं विधायकों ने संयुक्त रूप से 201 करोड़ की लागत से बनने वाले जिले के प्रमुख मार्गों कटका-मायंग, अलीगंज-देहली- प्रभात नगर मार्ग, अहदा- बिरसिंहपुर -दियरा- लंभुआ-दुर्गापुर, करौंदीकला-रवनिया, टेड़ुहई से गोलाघाट फोरलेन मार्ग, कामतागंज -शंभूगंज- शिवगढ़ मार्ग एवं विरसिंहपुर-पापरघाट मार्ग का अवशेष भाग को स्वीकृत करने का आग्रह किया।

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 6
Funny Funny 0
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User