इश्क़ पड़ा महंगा: इंस्टा पर दोस्ती, लड़की के बुलावे पर घर गया, फिर हुआ ऐसा कि पैरों पर ना हो पा रहा खड़ा

युवक ने बताया कि उसके 16 वर्षीय छोटे भाई की एक किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसकी भनक किसी तरह उसके परिजन को लग गई। आरोप है कि परिजन ने किशोरी से कॉल कराकर उनके नाबालिग भाई को अपने घर बुला लिया। आरोपियों ने नाबालिग किशोर को लाठी-डंडों से बेरहीमी से पीटकर जानलेवा हमला किया है। 

May 02, 2026 - 21:04
Updated: 4 months ago
0 127
इश्क़ पड़ा महंगा: इंस्टा पर दोस्ती, लड़की के बुलावे पर घर गया, फिर हुआ ऐसा कि पैरों पर ना हो पा रहा खड़ा

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के दादरी के एक गांव निवासी नाबालिग लड़के को ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र की किशोरी से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। परिजन के कहने पर किशोरी ने कॉल कर नाबालिग को अपने घर बुलाया और परिजन ने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। 

हमले में नाबालिग के हाथ-पैर और दांत टूट गए। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में लड़की के पिता, भाई व चाचा आदि पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।


बदालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसके 16 वर्षीय छोटे भाई की एक किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसकी भनक किसी तरह उसके परिजन को लग गई। आरोप है कि परिजन ने किशोरी से कॉल कराकर उनके नाबालिग भाई को अपने घर बुला लिया। आरोपियों ने नाबालिग किशोर को लाठी-डंडों से बेरहीमी से पीटकर जानलेवा हमला किया है। 

इससे नाबालिग के हाथ-पैर और दांत टूट गए और हालत गंभीर बनी हुई है। घायल नाबालिग के परिजन ने बताया कि उनके पास किशोरी की कई चैटिंग मौजूद हैं। भाई को भी किशोरी के फोन से कॉल कर घर बुलाया गया है। ईकोटेक-3 थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में मारपीट, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा तरमीम की जाएंगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 6
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User