सतह पर उतरते ही लैंडर ने काम करना शुरू किया, देखिए ये है चांद की पहली तस्वीर

इसरो ने जानकारी देते हुए लैंडिंग के बाद लैंडर की पहली तस्वीर शेयर की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर शेयर करते हुए इसरो ने लिखा, 'चंद्रयान-3 लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित किया गया है. नीचे उतरते समय ली गई लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे की तस्वीरें यहां दी गई हैं.'

Aug 23, 2023 - 22:04
0 87
सतह पर उतरते ही लैंडर ने काम करना शुरू किया, देखिए ये है चांद की पहली तस्वीर

इसरो की तरफ से भेजा गया चंद्रयान-3 मिशन सफल हो गया है. चांद की सतह पर पहुंचते ही लैंडर ने काम करना शुरू भी कर दिया है. भारत यह सफलता हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन चुका है. लैंडिंग के लिए 23 अगस्त 2023 की शाम के 6:04 का समय तय किया गया था और ठीक इसी समय इसरो ने इतिहास रचते हुए चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग करा दी है. इसी बीच अब चंद्रयान-3 ने लैंडिंग के बाद चांद की सतह की पहली तस्वीर भेजी है. 

दरअसल, इसरो ने जानकारी देते हुए लैंडिंग के बाद लैंडर की पहली तस्वीर शेयर की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर शेयर करते हुए इसरो ने लिखा, 'चंद्रयान-3 लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित किया गया है. नीचे उतरते समय ली गई लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे की तस्वीरें यहां दी गई हैं.'

बता दे कि भारत के चंद्रयान ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने अपने निर्धारित समय पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग की। चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम सही तरीके से काम कर रहा है। लैंडर विक्रम ने चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग के बाद पहली बार तस्वीरें भेजी है। 

इसरो ने चंद्रमा की सतह से भेजी गई चार तस्वीरों को ट्वीट किया। यह तस्वीरें लैंडर विक्रम के हॉरिजोन्टल वेलोसिटी कैमरा से ली गई हैं। इसके बाद लैंडर ने एक और तस्वीर भेजी है जिसमें वो लैंडिंग साइट दिख रही है, जहां विक्रम चांद पर उतरा है।

What's Your Reaction?

Like Like 15
Dislike Dislike 0
Love Love 7
Funny Funny 0
Wow Wow 7
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User