Kolkata Fire Incident: कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, अब तक नौ लोगों की मौत और छह लोग घायल

दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और फिलहाल इमारत को ठंडा करने का काम चल रहा है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल प्राथमिकता होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और आग लगने के कारणों का पता लगाना है। खास बात यह है कि पश्चिम बंगाल अग्निशमन विभाग का मुख्यालय होटल के पास ही स्थित है।

Aug 19, 2026 - 09:18
0 12
Kolkata Fire Incident: कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, अब तक नौ लोगों की मौत और छह लोग घायल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। यह हादसा मध्य कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल में हुआ। पुलिस के मुताबिक, आग रात करीब 1:45 बजे लगी। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने भी राहत और बचाव अभियान शुरू किया।

होटल में धुआं बहुत ज्यादा भर गया था। इसके कारण दमकलकर्मियों को सीढ़ियों से ऊपर की मंजिलों तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। पुलिस ने बताया कि अब तक नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और फिलहाल इमारत को ठंडा करने का काम चल रहा है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल प्राथमिकता होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और आग लगने के कारणों का पता लगाना है। खास बात यह है कि पश्चिम बंगाल अग्निशमन विभाग का मुख्यालय होटल के पास ही स्थित है।

इससे पहले सोमवार तड़के पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में भी एक होटल में भीषण आग लगी थी। तारापीठ में हुए इस अग्निकांड में भी नौ लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में मेघालय के एक ही परिवार के पांच सदस्य भी शामिल थे। 

पुलिस ने होटल मालिक कल्याण पाल सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। आग सुरक्षा व्यवस्था में खामियों की जांच जारी है। यह आग सोमवार को सुबह करीब 4:30 बजे लगी थी। 

चार मंजिला होटल के भूतल पर आग लगी, जब अधिकांश मेहमान सो रहे थे। आग दूसरी मंजिल तक फैल गई थी। घना धुआं ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गया, जिससे कई मेहमान अपने कमरों में फंस गए। आग लगने के समय होटल में 43 लोग ठहरे हुए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User