क्या है ये हनीट्रैप का खेल? केंद्रीय मंत्री का बेटा, 17 साल की लड़की और 5 करोड़ की डिमांड

May 10, 2026 - 08:34
0 8
क्या है ये हनीट्रैप का खेल? केंद्रीय मंत्री का बेटा, 17 साल की लड़की और 5 करोड़ की डिमांड


केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भगीरथ का नाम एक ऐसे विवाद में सामने आया है जिसने तेलंगाना की राजनीति और पुलिस सिस्टम दोनों को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है. एक तरफ 17 साल की लड़की के परिवार ने भगीरथ पर यौन उत्पीड़न, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर आरोप लगाए हैं. 


दूसरी तरफ खुद भगीरथ का दावा है कि वह किसी प्रेम संबंध में नहीं बल्कि एक सुनियोजित हनीट्रैप का शिकार हुए हैं. उनका आरोप है कि लड़की के परिवार ने शादी का दबाव बनाया और मना करने पर 5 करोड़ रुपए की मांग करते हुए फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी. इस पूरे मामले ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ा दी है, क्योंकि मामला सीधे एक केंद्रीय मंत्री के परिवार से जुड़ा हुआ है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब हैदराबाद के पेट बशीराबाद पुलिस स्टेशन में लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराई. आरोप लगाया गया कि बंदी भगीरथ पिछले छह महीने से उनकी बेटी के संपर्क में थे. 


परिवार का कहना है कि भगीरथ ने दोस्ती के जरिए लड़की के करीब आने के बाद शादी का भरोसा दिया और फिर संबंध बनाए. शिकायत में यह भी कहा गया कि मोइनाबाद स्थित एक फार्महाउस में लड़की के साथ गलत व्यवहार किया गया. चूंकि लड़की की उम्र 17 साल बताई गई है,


इसलिए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. हालांकि अब तक पुलिस ने भगीरथ को पूछताछ के लिए तलब नहीं किया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लड़की का बयान दर्ज किया जाएगा और मेडिकल जांच भी कराई जा सकती है.

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User