IND Vs NZ 3rd T20- शुभमन गिल की T-20 में नाबाद 126 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने बनाये 234

हार्दिक ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपनी पारी में टीम इंडिया ने बनाये 234 रन 4 विकेट खोकर और इस तरह न्यूजीलैंड की टीम को 20 ओवर्स में जीत के लिए बनाने होंगे 235 रन।

Feb 01, 2023 - 20:45
0 93
IND Vs NZ 3rd T20- शुभमन गिल की T-20 में नाबाद 126 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने बनाये 234

भारतीय टीम की कमान संभाल रहे धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम टी20 मैच में टॉस जीता।  हार्दिक ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपनी पारी में टीम इंडिया ने बनाये 234 रन 4 विकेट खोकर और इस तरह न्यूजीलैंड की टीम को 20 ओवर्स में जीत के लिए बनाने होंगे 235 रन। 

आज के मैच में टीम इंडिया की पारी में हीरो रहे है क्रिकेट की नयी सनसनी शुभमन गिल. शुभमन गिल ने टेस्ट और वनडे के बाद अब टी20 में भी शतक पूरा कर लिया है। गिल ने अहमदाबाद में दर्शकों का दिल जीत लिया है। उन्होंने अपने टी20 करियर के पहले अर्धशतक को पहले शतक में बदल दिया। गिल ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया। उन्होंने 54 गेंदों पर शतक लगाया। 

इससे पहले भारतीय टीम के लिए शुभमन गिल के साथ ईशान किशन ने ओपनिंग में मोर्चा संभाला। भारत को मैच में पहला झटका दूसरे ओवर में लगा।  ईशान किशन 3 बॉल पर एक रन बनाकर LBW आउट हुए। उन्हें स्पिनर माइकल ब्रेसवेल ने अपना शिकार बनायाकिशन ने तीन गेंद पर सिर्फ एक रन बनाए। किशन के बाद बल्लेबाजी के लिए राहुल त्रिपाठी क्रीज पर आए। 

भारतीय टीम को 87 रनों के स्कोर पर दूसरा झटका लगा।  राहुल त्रिपाठी 22 बॉल पर 44 रनों की पारी खेलकर आउट हुए।  स्पिनर ईश सोढ़ी की बॉल पर छक्का लगाने के चक्कर में त्रिपाठी बाउंड्री पर कैच आउट हुए। टीम के एक खिलाड़ी पर कप्तान हार्दिक पांड्या ने पूरा भरोसा जताया और इस सीरीज के तीनों मैचों में उन्हें मौका दिया।  वह बल्लेबाज शुरुआती दो मैचों में तो फ्लॉप साबित हुआ लेकिन तीसरे टी20 में उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से रन कूट दिए। 

10 ओवर तक टीम इंडिया ने दो विकेट पर 102 रन बना लिए थे। भारत को तीसरा झटका 13वें ओवर में लगा। ब्लेयर टिकनर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव आउट हो गए। उनका कैच माइकल ब्रेसवेल ने डाइव लगाकर लिया। सूर्यकुमार ने 13 गेंद पर 24 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और दो छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए। गिल 63 गेंदों पर 126 बनाकर नॉट आउट रहे। 

इसके बाद तो पूरा खेल सिर्फ शुभमन गिल के इर्द गिर्द ही देखने को मिला और उन्होंने शानदार तरीके से चक्को की बरसात सी कर दी और सिर्फ 54 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इसके बाद कॅप्टन हार्दिक पांड्या 30 रन बना कर आउटहुए 

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, ब्लेयर टिकनर 

भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह 

What's Your Reaction?

Like Like 18
Dislike Dislike 0
Love Love 9
Funny Funny 1
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User