पेट की बढ़ती चर्बी से है परेशान तो करे ये 5 काम तेजी से कम होगा आपका मोटापा

आज के समय में बढ़ते हुए वजन से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। अपने शरीर की चर्बी को कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। रोजाना विभिन्न तरह की डाइट प्लान का पालन करते हैं, लेकिन जो सोच कर यह सब उपाय करते है उनके अनुसार आपको परिणाम नहीं मिल पाता है। कई बार वजन कम करने या अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए लगातार सीमित खान पान की योजना जो पूरी तरह से पालन करना आप के लिए संभव नहीं हो पाता है।

Apr 30, 2026 - 13:29
Updated: 4 months ago
0 187
पेट की बढ़ती चर्बी से है परेशान तो करे ये 5 काम तेजी से कम होगा आपका मोटापा

आज के समय में बढ़ते हुए वजन से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। अपने शरीर की चर्बी को कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। रोजाना विभिन्न तरह की डाइट प्लान का पालन करते हैं, लेकिन जो सोच कर यह सब उपाय करते है उनके अनुसार आपको परिणाम नहीं मिल पाता है। कई बार वजन कम करने या अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए लगातार सीमित खान पान की योजना जो पूरी तरह से पालन करना आप के लिए संभव नहीं हो पाता है। यदि ऐसा है तो आप डाइट प्लान का पालन करने के साथ ही साथ कुछ अन्य उपायों को भी अपना सकते हैं। इन उपायों से आपको वजन कम करने में बहुत मदद मिलेगी। 

फाइबर का करें अधिक सेवन
सब्जी, फल, साबुत अनाज और बीन्स में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। कई रिसर्च के अनुसार फाइबर से भरपूर  खाने की वस्तुवें आपका वजन कम करने में काफी मदद करते हैं।

शुगर को कीजिये बंद 
अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर की चर्बी जल्द से जल्द कम हो जाए तो इसके लिए शक्कर और शक्कर से पेय पदार्थो का सेवन करना तुरंत बंद कर दें, या फिर बहुत काम कर दे क्योंकि इससे वजन बढ़ने के साथ आप कुछ अन्य बीमारी जैसे डायबिटीज के साथ हार्ट संबंधी रोगो के शिकार हो सकते हैं। 

सुबह या शाम को रोजाना  30 मिनट टहलने की आदत डाले 
यह पूर्ण सत्य नहीं है वजन कम करने के लिए विभिन्न तरह की एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है । आप सुबह या शाम को डेली सिर्फ 30 मिनट टहल कर या तेज चल कर भी अपना वजन कम कर सकते हैं। 

करें प्रोटीन से भरा ब्रेकफास्ट
अपने नाश्ता में एक कटोरी दलिया या अन्य प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थो को शामिल कीजिये इससे भी बहुत फायदा मिलता है। वैसे भी यह तो सब मानते है कि दिन की शुरुआत स्वास्थ्यवर्धक नाश्ता करना अच्छा माना जाता है।

कैलोरी से भरपूर इन चीजों को पीने से बचे
जैसे स्पोर्ट्स ड्रिंक, कॉफी से संबंधी चीजें या फ्लेवर्ड पानी क्योकि इनमे अप्रकर्तिक रंग और शक्कर अधिक होती हैं। इसलिए इसके बजाय अधिक मात्रा में सदा या हल्का गुनगुना पानी पिएं।

सावधान रहे और ध्यान रखे 
कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया अपने डॉक्टर से सलाह लें।

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 1
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User