पति को प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़ा- प्रेमी की मां और पत्नी ने मिलकर प्रेमिका को जमकर पीटा

एक महिला एक युवक के साथ बैठी हुई थी, जिसकी जानकारी युवक की पत्नी व मां को लग गई। जिस पर युवक की पत्नी व मां मौके पर कंपनी बाग पहुंच गईं, फिर क्या था उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया। गुस्साई महिलाओं ने मिलकर युवक के साथ बैठी महिला की जमकर मारपीट कर दी। इस दौरान किसी ने मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Nov 19, 2022 - 22:52
0 382
पति को प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़ा- प्रेमी की मां और पत्नी ने मिलकर प्रेमिका को जमकर पीटा

पराई औरत के साथ आशिकी करने वाले एक पति को पत्नी ने अपनी सास के साथ मिल कर सबक सिखा दिया। ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कंपनी बाग में दो महिलाओं द्वारा एक महिला को पीटने का वीडियो वायरल हो गया। बताया गया कि कंपनी बाग में एक महिला एक युवक के साथ बैठी हुई थी, जिसकी जानकारी युवक की पत्नी व मां को लग गई। जिस पर युवक की पत्नी व मां मौके पर कंपनी बाग पहुंच गईं, फिर क्या था उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया। गुस्साई महिलाओं ने मिलकर युवक के साथ बैठी महिला की जमकर मारपीट कर दी। इस दौरान किसी ने मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर स्थित कंपनी बाग में दो महिलाओं द्वारा एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि कंपनी बाग में एक महिला अपने प्रेमी के साथ बैठी बातें कर रही थी, इसी दौरान प्रेमी युवक की पत्नी और मां को इसकी जानकारी लग गई।

सूचना पाकर युवक की मां और पत्नी दोनों कंपनी बाग में पहुंच गईं और पहले तो युवक के साथ बैठी महिला से बहस करने लगीं। वीडियो में भी दोनों की बहस होती दिख रही है। इसके बाद देखते ही देखते दोनों महिलाएं युवक के साथ बैठी महिला को खींचते हुए मारपीट करने लगती है। यह देख वहां मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई।

इस दौरान दूर खड़े किसी व्यक्ति ने पूरा वाकया कैमरे में कैद कर लिया। करीब एक मिनट छह सेकंड के इस वीडियो में दोनों महिलाएं युवक के साथ बैठी महिला पर रह-रहकर डंडे बरसा रही हैं। पति-पत्नी और वो के बीच का झगड़ा सरेआम सड़क पर चल रहा था। इसका पूरा वीडियो भी सोशल मीडिया में वॉयरल हो गया।

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 6
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User