GST collection in UP: 10178 करोड़ एकत्र कर जीएसटी संग्रह में यूपी का रिकॉर्ड, देश में हासिल किया दूसरा स्थान

May 14, 2026 - 11:28
0 3
GST collection in UP: 10178 करोड़ एकत्र कर जीएसटी संग्रह में यूपी का रिकॉर्ड, देश में हासिल किया दूसरा स्थान

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले महीने (अप्रैल) में उत्तर प्रदेश ने जीएसटी संग्रह के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य ने 10178 करोड़ रुपये का वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह दर्ज कर देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ यूपी ने कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु जैसे बड़े औद्योगिक राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। महाराष्ट्र 22929 करोड़ रुपये के संग्रह के साथ पहले स्थान पर रहा।

जीएसटीएन के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2026 में देशभर में कुल 2.42 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह हुआ। इसे अब तक का सबसे बड़ा मासिक संग्रह माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आयात में बढ़ोतरी, घरेलू बाजार में मांग बढ़ने और बेहतर टैक्स अनुपालन के कारण यह वृद्धि दर्ज हुई है।


राज्य में औद्योगिक निवेश, एक्सप्रेसवे आधारित औद्योगिक कॉरिडोर, एमएसएमई क्षेत्र का विस्तार और डिजिटल कर प्रणाली के प्रभाव से कर आधार मजबूत हुआ है। नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ और पूर्वांचल के औद्योगिक क्षेत्रों में कारोबार बढ़ने से जीएसटी संग्रह में तेजी आई है।


देश के टॉप-5 राज्य
महाराष्ट्र    22929 करोड़
उत्तर प्रदेश    10178 करोड़
कर्नाटक    9958 करोड़
गुजरात    9916 करोड़
तमिलनाडु    8413 करोड़

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User