हनीमून के लिए नैनीताल पहुंचा था कपल, हुआ कुछ ऐसा कि बीवी को छोड़ भागा पति, बुलानी पड़ी पुलिस 

पुलिस के अनुसार मुरादाबाद निवासी एक नवदंपती शुक्रवार को नैनीताल भ्रमण पर आए थे। इस दौरान उन्होंने नैनीताल के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया। इसी बीच दोनों के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

Aug 12, 2025 - 16:01
Updated: 11 months ago
0 131
हनीमून के लिए नैनीताल पहुंचा था कपल, हुआ कुछ ऐसा कि बीवी को छोड़ भागा पति, बुलानी पड़ी पुलिस 

नयी नयी शादी हुए एक जोड़ा हनीमून मनाने के लिए नैनीताल पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हो गया कि उनके इस पूरे ट्रिप का मजा ही किरकिरा हो गया। कपल आए तो एक साथ थे लेकिन गए अलग-अलग। मौके पर पुलिस को पहुंचना पड़ा।

हनीमून मनाने नैनीताल पहुंचे नवदंपती में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी विवाद में बदली तो युवक पत्नी को मालरोड पर अकेला छोड़कर लौट गया। इसके बाद पुलिस ने महिला को घर भेजने का इंतजाम किया।

पुलिस के अनुसार मुरादाबाद निवासी एक नवदंपती शुक्रवार को नैनीताल भ्रमण पर आए थे। इस दौरान उन्होंने नैनीताल के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया। इसी बीच दोनों के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

कहासुनी विवाद में बदलने पर युवक अपनी पत्नी को मालरोड पर छोड़कर चला गया। जब युवक वापस नहीं लौटा तो महिला ने इसकी शिकायत 112 के माध्यम से पुलिस को दी।
 
तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि मुरादाबाद निवासी महिला का दस दिन पूर्व विवाह हुआ था। वह पति के साथ घूमने नैनीताल पहुंची थी। इसी बीच उनमें विवाद हो गया। युवक उसे छोड़कर घर लौट गया। इसके बाद महिला को घर भेजने का इंतजाम पुलिस की ओर से किया गया।

जानकारी के लिए बता दे कि नैनीताल में कपल सीजन का प्रचलन पिछले करीब डेढ़ दशक से शुरू हुआ है। मगर पिछले दो वर्ष यह सीजन कोविड लॉकडाउन की भेंट चढ़ गया। मगर दो साल बाद पुरानी बहारें फिर से लौट आई हैं। नवदंपतियों के लिए होटलों में खास पैकेज बनाए गए हैं।

नैनीताल के एक होटल कारोबारी के अनुसार, शीतकाल का न्यू मैरिड कपल सीजन अन्य कपल सीजन की तुलना में अधिक चलता है। इस दौरान सैलानियों के आमद कम रहती है, जिससे होटल कारोबारियों को न्यूमैरिड कपल की आवभगत का अवसर मिल जाता है। इसके लिए उनके होटल में रूम डेकोरेशन में अधिक ध्यान दिया जाता है। नवदंपत्तियों को केक कंप्लीमेंट्री दिया जाता है।

नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष के अनुसार, कपल सीजन का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। इस सीजन को बढ़ावा देने के लिए होटल कारोबारी तमाम व्यवस्थाएं करते है। एडवांस बुकिंग भी आ रही हैं। यह सीजन पूरे शीतकाल में कभी कम तो कभी ज्यादा चलता रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 6
Funny Funny 7
Wow Wow 7
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User