पुलिसकर्मियों की आंखों में डाल दिया मिर्च पाउडर, ईंट-डंडों से किया हमला

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को थाने लाकर दिल्ली पुलिस एक्ट की धारा 66 के तहत जमा करा दिया. करीब आधे घंटे बाद, यानी 3:30 बजे जब दोनों पुलिसकर्मी वापस बीट पर पहुंचे, तभी बाइक का मालिक और उसके परिवार के कुछ लोग वहां पहुंच गए. उन्होंने पुलिस से बाइक ले जाने की कार्रवाई को लेकर सवाल-जवाब शुरू कर दिया. पुलिस का आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपी अचानक हिंसक हो गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया.

Aug 23, 2026 - 10:20
0 33
पुलिसकर्मियों की आंखों में डाल दिया मिर्च पाउडर, ईंट-डंडों से किया हमला


दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को बुरी तरह मारा। घटना 22 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे मुकुंदपुर के जनता विहार इलाके की है।


इलाके के बीट स्टाफ हेड कॉन्स्टेबल दिनेश और हेड कॉन्स्टेबल राजेश पेट्रोलिंग और चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज वाली एक बाइक को जब्त कर थाने में जमा कर लिया। करीब 3:30 बजे बाइक मालिक और उसके परिवार के कुछ लोग पुलिसकर्मियों की कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे।


आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और ईंट-डंडों से हमला किया। मदद के लिए पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल टीनू पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए।  सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 


पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे भलस्वा डेयरी थाने के बीट स्टाफ में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश और हेड कांस्टेबल राजेश जनता विहार इलाके में गश्त और चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें एक ऐसी मोटरसाइकिल मिली, जिसके पास वैध दस्तावेज नहीं थे. 


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को थाने लाकर दिल्ली पुलिस एक्ट की धारा 66 के तहत जमा करा दिया. करीब आधे घंटे बाद, यानी 3:30 बजे जब दोनों पुलिसकर्मी वापस बीट पर पहुंचे, तभी बाइक का मालिक और उसके परिवार के कुछ लोग वहां पहुंच गए. उन्होंने पुलिस से बाइक ले जाने की कार्रवाई को लेकर सवाल-जवाब शुरू कर दिया. पुलिस का आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपी अचानक हिंसक हो गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया.

आरोप है कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया. इसके बाद ईंट और डंडों से पुलिसकर्मियों को पीटा गया. पुलिसकर्मियों की मदद के लिए मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल टीनू को भी आरोपियों ने निशाना बनाया. इस हमले में तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए. हेड कांस्टेबल दिनेश के सिर में चोट आई है. 


तीनों को मेडिकल सहायता दी गई और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर ही एक आरोपी को पकड़ लिया. पकड़ा गया आरोपी 17 साल का किशोर है, जिसे पुलिस ने जुवेनाइल इन कॉन्फ्लिक्ट विद लॉ यानी JCL के तौर पर हिरासत में लिया है. हालांकि, इस दौरान हमले में शामिल बाकी आरोपी मौके से फरार हो गए.


इस मामले में भलस्वा डेयरी थाने में  बीएनएस की धारा 221, 132, 121(1), 110, 61 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं. 


पुलिस के मुताबिक, मामले का मुख्य फरार आरोपी सुनील उर्फ पंकज इलाके का बीसी यानी बैड कैरेक्टर है. उसके खिलाफ पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें एडीपीस एक्ट के दो मामले और गंभीर आपराधिक वारदातों से जुड़े मामले भी शामिल हैं.


दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मौके से 17 वर्षीय एक नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा है।

घटना के बाद अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। मुख्य फरार आरोपी सुनील उर्फ पंकज इलाके का बदमाश है। पुलिस के मुताबिक, सुनील के खिलाफ पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस के 2 मामले भी शामिल हैं। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 11
Angry Angry 11
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User