CBSE Result 2023: रिजल्ट देखने के ये हैं आसान तरीके, ऐसे मिलेगी ऑनलाइन मार्क शीट, पढ़ें दिशा-निर्देश

सीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइटों results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा। जहां से छात्र-छात्राएं इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त और भी कई विकल्प मौजूद हैं। हालांकि, लाखों बच्चों के रिजल्ट चेक करने के कारण कई बार वेबसाइट डाउन हो जाती है तो कई बार छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट नहीं देख पाते हैं।

May 12, 2023 - 06:16
0 79
CBSE Result 2023: रिजल्ट देखने के ये हैं आसान तरीके, ऐसे मिलेगी ऑनलाइन मार्क शीट, पढ़ें दिशा-निर्देश

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने  कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने डिजीलॉकर के लिए सुरक्षा पिन पर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। 

सीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइटों results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा। जहां से छात्र-छात्राएं इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त और भी कई विकल्प मौजूद हैं। हालांकि, लाखों बच्चों के रिजल्ट चेक करने के कारण कई बार वेबसाइट डाउन हो जाती है तो कई बार छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट नहीं देख पाते हैं। ऐसे में आप रिजल्ट देखने के लिए दूसरे माध्यमों का सहारा ले सकते हैं।

अगर आप सबसे पहले रिजल्ट देखना चाहते हैं तो आपको अपने मोबाइल पर भारत सरकार का उमंग एप डाउनलोड करना चाहिए। छात्र उमंग एप पर सीबीएसई रिजल्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं, रजिस्ट्रेशन कर चुके परीक्षार्थी अपने लॉग इन अकाउंट में सीबीएसई का परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।

सीबीएसई के मुताबिक, स्कूलों को छात्रों के साथ सुरक्षा पिन साझा करनी होगी। सीबीएसई ने स्कूलों को सर्कुलर भेज दिया है। छात्र ध्यान दें कि इस पिन से आपको उनका डिजीलॉकर अकाउंट बनाना होगा। सीबीएसई 10वीं 12वीं के नतीजे छात्र डिजीलॉकर से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। 
 
नोटिस के अनुसार, छात्रों के डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता को और मजबूत करने के लिए, पिछले साल सीबीएसई ने छात्रों के डिजीलॉकर खातों के लिए छह अंकों का सुरक्षा पिन आधारित एक्टिवेशन शुरू किया था। छात्रों के अनुसार सुरक्षा पिन फाइल स्कूलों को उनके डिजीलॉकर खातों में उपलब्ध कराई जा रही है, जहां से स्कूल बोर्ड द्वारा बताए अनुसार सुरक्षा पिन डाउनलोड कर सकते हैं और व्यक्तिगत छात्रों को प्रसारित कर सकते हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं-12वीं के नतीजे छात्रों को मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भी मिलेगा। 

मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राओं को सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर CBSE 10 अथवा CBSE 12 स्पेस अपना रोल नंबर टाइप कर, 7738299899 पर मैसेज भेजना होगा। इसके बाद आपके फोन पर मैसेज के जरिए रिजल्ट आपको मिल जाएगा। 

छात्र इस बात का ध्यान रखें कि जारी किया गया नंबर साल 2022 का है। यदि सीबीएसई की अधिसूचना में नंबर को लेकर कोई बदलाव किया जाएगा तो नया नंबर ही लागू होगा। 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं-12वीं के नतीजे छात्रों को वेबसाइट, एसएमएस, उमंग एप के अतिरिक्त डिजीलॉकर भी रिजल्ट मिलेगा। आइए जानते हैं डिजीलॉकर पर कैसे मिलेगा रिजल्ट?

 Digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker एप खोलें।
आवश्यक क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
सीबीएसई रिजल्ट विकल्प चुनें, कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं परिणाम 2023 का चयन करें।
रोल नंबर, जन्म तिथि आदि आवश्यक जानकारी भरें।
सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2023 या सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का एक प्रिंट आउट ले लें।

What's Your Reaction?

Like Like 38
Dislike Dislike 0
Love Love 11
Funny Funny 0
Wow Wow 8
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User