BJP MLA मनोज प्रजापति को मिली जान से मारने की धमकी, ‘मेरी गन मर्डर करने के लिए तैयार है'

अन्नी भाई के नाम की आईडी बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है। जिसमें उसने लिखा है, ‘मेरी गन मर्डर करने के लिए तैयार है, सुन लो राजनेता...’ वहीं, एक दूसरी पोस्ट में लिखा है कि, ‘मैं विधायक को जान से मरवा दूंगा या खुद मर जाऊंगा।’ 

Jul 05, 2023 - 03:38
0 30
BJP MLA मनोज प्रजापति को मिली जान से मारने की धमकी, ‘मेरी गन मर्डर करने के लिए तैयार है'

उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सदर से भाजपा विधायक मनोज प्रजापति को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले युवक ने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘मैं विधायक को जान से मरवा दूंगा या खुद मर जाऊंगा’। 

पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जिले में सनसनी फैल गई और पुलिस फेसबुक पर पोस्ट करने वाले युवक की तलाश में जुटी है।

बता दें कि भाजपा विधायक मनोज प्रजापति को धमकी देने वाले ने अन्नी भाई के नाम की आईडी बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है। जिसमें उसने लिखा है, ‘मेरी गन मर्डर करने के लिए तैयार है, सुन लो राजनेता...’ वहीं, एक दूसरी पोस्ट में लिखा है कि, ‘मैं विधायक को जान से मरवा दूंगा या खुद मर जाऊंगा।’ 

वहीं अभी तक सदर विधायक मनोज प्रजापति की तरफ से कोई सफाई या बयान नहीं आया है। पुलिस फेसबुक पर वायरल पोस्ट के आधार पर मामले की जांच कर पोस्ट करने वाले युवक की खोज कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 12
Funny Funny 10
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User