सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के घर कुर्की का नोटिस चस्पा, FIR होने के बाद से है फरार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही अनुराग भदौरिया फरार चल रहे हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका है. जिसके बाद पुलिस ने उनके इंदिरानगर आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है.

Dec 10, 2022 - 13:14
0 107
सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के घर कुर्की का नोटिस चस्पा, FIR होने के बाद से है फरार

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया की मुश्किलें बढ़ने वाली है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही अनुराग भदौरिया फरार चल रहे हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका है. जिसके बाद पुलिस ने उनके इंदिरानगर आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है. नोटिस में कहा गया है कि पुलिस के सामने हाजिर नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

बता दे बीते 11 नवंबर को टीवी न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान भदौरिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके गुरु पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है. सपा नेता अनुराग भदौरिया के घर हजरतगंज पुलिस ने शुक्रवार देर शाम नोटिस चस्पा की. इसमें कहा गया है कि अगर वह हाजिर नहीं हुए तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, सपा नेता अनुराग भदौरिया ने एक टीवी डिबेट के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगा है. जिसके पाद बीजेपी की तरफ से उनके खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एक एफआईआर दर्ज करवाई गई है. अनुराग भदौरिया के खिलाफ पुलिस ने IPC की धारा 153ए,295ए, 298, 504 और 505(2) के तहत रिपोर्ट लिखी है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके गुरु के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के मामले में हजरतगंज कोतवाली में अनुराग भदौरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. एफआईआर दर्ज होने के बाद अनुराग भदौरिया ने गिरफ़्तारी पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट की शरण ली थी, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली. हाईकोर्ट ने उनकी याचिका ख़ारिज करते हुए कहा कि याची के पास अग्रिम जमानत लेने का विकल्प खुला है, लिहाजा गिरफ्तारी पर रोक का आदेश नहीं दे सकते.

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 6
Wow Wow 1
Sad Sad 1
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User