Somnath Amrit Mahotsav:11 तीर्थों के जल से कुंभाभिषेक ; सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल हुए PM मोदी

May 11, 2026 - 11:46
0 4
Somnath Amrit Mahotsav:11 तीर्थों के जल से कुंभाभिषेक ; सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल हुए PM मोदी


सोमनाथ मंदिर में  आयोजित'अमृत पर्व' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए. पीएम मोदी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की. यहां के 90 मीटर ऊंचे शिखर का कुंभाभिषेक किया जाएगा, इसके लिए 11 तीर्थ स्थलों का पवित्र जल लाया गया है. वह कलश और ध्वज पूजा में भी हिस्सा लेंगे. इस खास प्रोग्राम में शामिल होने के लिए कई राज्यों से कलाकार और दूर-दराज के जगहों से दर्शक आए हैं.


सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लेने से पहले पीएम मोदी रोड शो में शामिल हुए. इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद थे.


यह महोत्सव मंदिर के पुनर्निर्माण के बाद उसके उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने को लेकर आयोजित किया जा रहा है. उनका 'विशेष महापूजा', 'कुंभाभिषेक' और 'ध्वजारोहण' समारोहों में शामिल होने का कार्यक्रम है. साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान वे एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे.

एक महिला कलाकार ने न्यूज एजेंसी  से बातचीत के दौरान कहा कि आज हमारे लिए बहुत ही खास दिन है, क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात आ रहे हैं. हमारी टीम पोरबंदर से उनका स्वागत करने आई है. 


एक अन्य महिला कलाकार ने कहा, हम स्वागत के लिए आए हैं. हमारी तैयारियां लगभग पूरी हैं. गुजरात राज्य लोक कला महासंघ के अध्यक्ष ने कहा कि गुजरात सरकार के विभाग ने 220 कलाकारों को आमंत्रित किया है. हमारे प्रधानमंत्री यहां पधार रहे हैं और महादेव सोमनाथ के पुनर्निर्माण को 75 वर्ष पूरे हो गए हैं. इस उत्सव में ये सभी 220 कलाकार अपनी-अपनी कलाओं का प्रदर्शन करेंगे.

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User