कानपुर में लगेगा 700 MW क्षमता वाला सोलर प्लांट, 3500 करोड़ की आएगी लागत, 300 लोगों को मिलेगा रोजगार

कंपनी ने प्लांट लगाने के लिए प्राधिकरण से घाटमपुर या उसके आसपास के क्षेत्र में करीब 3000 एकड़ जमीन की मांगी है। इस जमीन पर कंपनी करीब 700 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित करेगी। इस प्लांट के लगने से जहां करीब तीन सौ लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। वहीं, प्रदूषण रहित बिजली की वजह से पर्यावरण को लाभ होगा। एसजेवीएनएल के अतिरिक्त महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी जालौन के काल्पी और उरई तहसील में 75-75 मेगावाट के प्लांट स्थापित कर रही है जिनमें काल्पी के परासन गांव में स्थापित प्रोजेक्ट आपरेशन में आ गया है।

Feb 08, 2023 - 08:47
0 63
कानपुर में लगेगा 700 MW क्षमता वाला सोलर प्लांट, 3500 करोड़ की आएगी लागत, 300 लोगों को मिलेगा रोजगार

केंद्र सरकार की नवरत्न कंपनी सतलुज जल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) कंपनी कानपुर में साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से एक सोलर ऊर्जा प्लांट लगाने की तैयारी में है। कंपनी ने इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के साथ इसको लेकर समझौता ज्ञापन भी साइन कर लिया है।

इसके साथ ही कंपनी ने प्लांट लगाने के लिए प्राधिकरण से घाटमपुर या उसके आसपास के क्षेत्र में करीब 3000 एकड़ जमीन की मांगी है। इस जमीन पर कंपनी करीब 700 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित करेगी। इस प्लांट के लगने से जहां करीब तीन सौ लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

वहीं, प्रदूषण रहित बिजली की वजह से पर्यावरण को लाभ होगा। एसजेवीएनएल के अतिरिक्त महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी जालौन के काल्पी और उरई तहसील में 75-75 मेगावाट के प्लांट स्थापित कर रही है जिनमें काल्पी के परासन गांव में स्थापित प्रोजेक्ट आपरेशन में आ गया है।

वहीं, कानपुर देहात के अकबरपुर में भी 50 मेगावाट का एक सोलर पॉवर प्लांट निर्माणाधीन है। सोलर प्लांट से उत्पन्न बिजली अन्य किसी माध्यम से पैदा होने वाली बिजली से सस्ती होती है। कंपनी सीधे तौर पर ओपन मार्केट के अलावा उद्योगों व कानपुर मेट्रो जैसे प्रतिष्ठनों को बिजली बेचने के लिए संपर्क करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 25
Dislike Dislike 0
Love Love 11
Funny Funny 1
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User