मेरे पीछे चट्टान की तरह खड़े रहे शाह- बोले CM शिंदे, सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना पर हक की लड़ाई

शिवसेना में अपने समर्थन वाले विधायकों को तोड़कर महाराष्ट्र में भाजपा के समर्थन वाली सरकार बनाने को लेकर एकनाथ शिंदे ने बयान दिया। उन्होंने अमित शाह की मौजूदगी में उनकी तारीफ करते हुए कहा, "अमित शाह जी ने मुझे कहा था, शिंदे जी आप आगे बढ़ें। हम एक चट्टान की तरह आपके पीछे खड़े रहेंगे। शाह जी ने जो कहा था, वही किया।"

Feb 19, 2023 - 09:50
0 41
मेरे पीछे चट्टान की तरह खड़े रहे शाह- बोले CM शिंदे, सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना पर हक की लड़ाई


शिवसेना पर अधिकार की लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचने वाली है। चुनाव आयोग ने इस मामले में एकनाथ शिंदे गुट के हक में फैसला दिया है। चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को शिवसेना पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह दे दिया है. उद्धव ठाकरे गुट इस फैसले का विरोध कर रहा है। 
ठाकरे गुट की तरफ से कहा गया कि वह इस निर्णय के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर करेगा। इस बीच, शिंदे गुट ने बड़ा कदम उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर दिया है। शिंदे गुट की तरफ से दायर कैविएट में कहा गया है कि अगर चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दी जाए तो हमारा पक्ष बगैर सुने कोई एकतरफा फैसला नहीं दिया जाए।
बता दे शिवसेना में बीते साल हुई टूट के बाद चुनाव आयोग ने हाल ही में पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को सौंप दिया है। इसी के साथ महाराष्ट्र में बीते कई दिनों से जारी असली शिवसेना-नकली शिवसेना के विवाद पर ब्रेक लग गया। हालांकि, उद्धव ठाकरे गुट ने चुनाव आयोग के इस फैसले पर आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है, उन्होंने इसे शिवसेना के नाम और निशान की चोरी करार दिया है। अब इस पूरे विवाद पर पहली बार महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे का बयान आया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक कार्यक्रम में शिंदे ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपनी बात रखी। 


शिवसेना में अपने समर्थन वाले विधायकों को तोड़कर महाराष्ट्र में भाजपा के समर्थन वाली सरकार बनाने को लेकर एकनाथ शिंदे ने बयान दिया। उन्होंने अमित शाह की मौजूदगी में उनकी तारीफ करते हुए कहा, "अमित शाह जी ने मुझे कहा था, शिंदे जी आप आगे बढ़ें। हम एक चट्टान की तरह आपके पीछे खड़े रहेंगे। शाह जी ने जो कहा था, वही किया।"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असली शिवसेना विवाद पर चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया है। शनिवार को पुणे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कल सत्यमेव जयते शब्द चरितार्थ हो गया। चुनाव आयोग ने दूध का दूध पानी का पानी कर दिया। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना को असली शिवसेना और धनुष बाण दोनों मिल गए। जो लोग झूठ का सहारा लेकर चिल्ला रहे थे, आज उन्हें पता चल गया है कि सच्चाई किसके पक्ष में है। उन्होंने कहा कि आज पुणे के कार्यकर्ताओं को एक संकल्प करके जाना है कि महाराष्ट्र की सभी सीटें शिवसेना और भाजपा के खाते में आएंगे।


बता दें कि शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह छिनने पर उद्धव ठाकरे का बयान सामने आया है। ठाकरे ने कहा कि मशाल चुनाव चिन्ह भी छीना जा सकता है, लेकिन डरेंगे नहीं। उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग को केंद्र की सरकार का गुलाम करार दिया। उन्होंने सीएम शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को शिवसेना पार्टी का नाम और उसका चुनाव चिन्ह 'धनुष और तीर' आवंटित करने के फैसले का विरोध किया।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि इन्होंने बाला साहेब ठाकरे के दल का नाम और चुनाव चिन्ह चुरा लिया। लेकिन मेरे साथ मेरे सैनिक हैं। हम जब तक इन चोरों को खत्म नहीं करते, तब तक चैन से हम नहीं बैठेंगे। केंद्र पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा कि ईसी समेत सभी संस्थान गुलाम बन गए हैं, लेकिन वे बालासाहेब की शिवसेना को कभी खत्म नहीं कर सकते।

What's Your Reaction?

Like Like 17
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 3
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User